1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. JNU छात्र संघ चुनाव से पहले फिर लेफ्ट और एबीवीपी में झड़प, VIDEO आया सामने

JNU छात्र संघ चुनाव से पहले फिर लेफ्ट और एबीवीपी में झड़प, VIDEO आया सामने

 Reported By: Kumar Sonu, Edited By: Swayam Prakash
 Published : Feb 10, 2024 09:15 am IST,  Updated : Feb 10, 2024 09:33 am IST

जेएनयू छात्र संघ चुनाव से पहले एक बार फिर दो गुटों में झड़प की खबर है। जेएनयू में सभी छात्र संगठनों द्वारा आयोजित "यूनिवर्सिटी जनरल बॉडी मीटिंग" के दौरान लेफ्ट और एबीवीपी में झड़प हो गई।

JNU clash- India TV Hindi
जेएनयू में छात्रों के दो गुटों में फिर झड़प Image Source : VIDEO GRAB

जेएनयू छात्र संघ चुनाव से पहले एक बार फिर दो गुटों में झड़प की खबर है। जेएनयू में सभी छात्र संगठनों द्वारा आयोजित "यूनिवर्सिटी जनरल बॉडी मीटिंग" के दौरान लेफ्ट और एबीवीपी में झड़प हो गई। इसमें कुछ छात्र घायल भी हो गए हैं। इस झड़प का जो वीडियो समने आया है उसमें दिख रहा है कि जेएनयू की मौजूदा छात्र संघ अध्यक्ष की बाकी छात्रों के साथ बहस हो रही है।

छात्र संघ चुनाव करानी की बैठक में हुई झड़प

बताया जा रहा है कि जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) परिसर में छात्र संघ चुनाव कराने को लेकर बुलायी एक बैठक के दौरान शुक्रवार देर रात राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) से संबद्ध एबीवीपी और वाम दल समर्थक समूहों के बीच झड़प हो गयी। इस दौरान दोनों पक्षों ने अपने कुछ सदस्यों के घायल होने का दावा किया है। दोनों पक्षों ने इस झड़प के लिए एक-दूसरे पर आरोप लगाए हैं जबकि जेएनयू प्रशासन ने अभी इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। बता दें कि परिसर में 2024 के जेएनयू छात्र संघ चुनाव के लिए निर्वाचन आयोग के सदस्यों को चुनने के लिए साबरमती ढाबे पर विश्वविद्यालय आम सभा की बैठक (यूजीबीएम) बुलायी गयी थी और इस दौरान छात्र समूहों के बीच झड़प हो गयी। 

"जेएनयूएसयू की अध्यक्ष आइशी घोष के साथ बदसलूकी"

वहीं वाम दल से संबद्ध ‘डेमोटिक्रेक स्टूडेंट्स फेडरेशन’ (डीएसएफ) ने आरोप लगाया कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के सदस्य मंच पर चढ़ गए और उन्होंने परिषद के सदस्यों और वक्ताओं के साथ धक्का-मुक्की की। सोशल मीडिया पर दोनों पक्षों द्वारा साझा की गयी वीडियो में एबीवीपी और जेएनयू छात्र संघ के सदस्यों को नारेबाजी के बीच बहस करते हुए देखा जा सकता है जबकि विश्वविद्यालय के सुरक्षाकर्मी स्थिति को काबू में करने की कोशिश में लगे दिखायी दिए। ‘स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया’ ने दावा किया कि जेएनयूएसयू अध्यक्ष आइशी घोष पर एबीवीपी के छात्रों ने हमला किया और झड़प के दौरान उन पर पानी फेंका। एक बयान में कहा गया है, ‘‘जेएनयूएसयू की अध्यक्ष आइशी घोष के साथ एबीवीपी के गुंडों ने बदसलूकी की और उन पर हमला किया। उन्हें घोष पर पानी फेंकते हुए देखा जा सकता है। जेएनयू की एक महिला छात्र के साथ इस तरह का अपमानजनक बर्ताव किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।’’ 

"डीएसएफ ने एबीवीपी के जेएनयू सचिव पर हमला किया"

वहीं दक्षिणपंथी छात्र समूह ने आरोप लगाया कि डीएसएफ कार्यकर्ताओं ने एबीवीपी के जेएनयू सचिव विकास पटेल पर हमला किया। उन्होंने कहा कि झड़प के दौरान निजी दुश्मनी के तहत एक अन्य छात्र प्रशांत बागची से भी मारपीट की गयी। एबीवीपी ने आरोप लगाया कि एमए अंतिम वर्ष के छात्र प्रफुल्ल पर एक धारदार हथियार से हमला किया गया। उसने यह भी दावा किया कि वामपंथी समूहों के छात्रों ने बीए पर्शियन के एक दिव्यांग छात्र दिव्यप्रकाश के साथ भी मारपीट की क्योंकि वह एबीवीपी का समर्थन कर रहा था।

ये भी पढ़ें-

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।