1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. गणेश विसर्जन करके लौट रहे दो गुटों में जमकर हुई मारपीट, दिल्ली पुलिस ने संभाला मोर्चा

गणेश विसर्जन करके लौट रहे दो गुटों में जमकर हुई मारपीट, दिल्ली पुलिस ने संभाला मोर्चा

 Reported By: Kumar Sonu Edited By: Avinash Rai
 Published : Sep 17, 2024 09:57 am IST,  Updated : Sep 17, 2024 10:23 am IST

पूर्वी दिल्ली के त्रिलोकपुरी में दो गुटों के बीच मारपीट का मामला देखने को मिला है। दरअसल गणेश विसर्जन करके लौट रहे युवकों की त्रिलोकपुरी में रहने वाले दूसरे युवकों के साथ झगड़ा हो गया। पुलिस ने इस मामले में कुछ युवकों को हिरासत में भी लिया है।

CLash between two groups returning after Ganesh immersion in trilokpuri Delhi Police took charge- India TV Hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर Image Source : FILE PHOTO

पूर्वी दिल्ली के त्रिलोकपुरी में मारपीट का मामला सामने आया है। यहां बीती रात गणेश विसर्जन करके लौट रहे कुछ युवकों का त्रिलोकपुरी में ही रहने वाले दूसरे युवकों के साथ झगड़ा हो गया। इस घटना को लेकर दिल्ली पुलिस का कहना है कि इन दोनों गुटों में पहली भी लड़ाई हो चुकी है। यह पुरानी रंजिश का मामला है, इस कारण दोनों गुट आमने सामने हो गए और जमकर मारपीट हुई। फिलहाल पुलिस ने इस मामले में कुछ युवकों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ कर रही है। पुलिस ने बताया कि मामले में कोई भी कम्युनल एंगल नहीं है और ना ही किसी तरह की पथराव की घटना देखने को मिली है। 

महोबा में हुई मारपीट

इसके इतर गणेश पूजा और मूर्ति विसर्जन के दौरान देशभर के अलग-अलग हिस्सों से हिंसा की घटनाएं देखने को मिलीं। यूपी के महोबा में गणेश प्रतिमा जुलूस के दौरान देर रात दो पक्ष आमने-सामने आ गए और टकराव की स्थिति बन गई। दोनों पक्षों में इस दौरान खूब मारपीट हुई। एक पक्ष का आरोप है कि जुलूस में जो आतिशबाजी की जा रही थी, उसका जला हुआ पटाखा एक मकान में जा गिरा, इस कारण वहां कुछ सामानों में आग लग गई। हालांकि दूसरे पक्ष का आरोप है कि जुलूस के दौरान बाल्टियों में भरकर पानी गिराया गया, इस कारण दोनों समूह आमने-सामने आ गए और सांप्रदायिक माहौल बन गया। 

पुलिस ने संभाला मोर्चा

घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला के संभाला। जानकारी के मुताबिक अभी तक पुलिस ने इस मामले में 3 लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है और पुलिस बल अलर्ट मोड में है। बता दें कि झड़प के बाद पुलिस ने हालात पर काबू पा लिया और एक समूह के लोगों को गणेस प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए भेज दिया। इस विवाद को लेकर हिंदू पक्ष का आरोप है कि मुस्लिम बाहुल्य इलाकों से जब जुलूस गुजर रहा था तब बाल्टियों में भरकर पानी फेंका गया। इसके बाद कहासुनी हुई और फिर पथराव शुरू हो गया। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।