1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. Delhi Weather: दिल्ली में गलन वाली ठंड बरकरार, न्यूनतम तापमान 3.1 डिग्री सेल्सियस

Delhi Weather: दिल्ली में गलन वाली ठंड बरकरार, न्यूनतम तापमान 3.1 डिग्री सेल्सियस

 Reported By: Bhasha
 Published : Jan 31, 2021 01:12 pm IST,  Updated : Jan 31, 2021 01:12 pm IST

राष्ट्रीय राजधानी शीत लहर की चपेट में है और यहां न्यूनतम तापमान 3.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

दिल्ली में गलन वाली...- India TV Hindi
दिल्ली में गलन वाली ठंड बरकरार, न्यूनतम तापमान 3.1 डिग्री सेल्सियस Image Source : PTI

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी शीत लहर की चपेट में है और यहां न्यूनतम तापमान 3.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने यह जानकारी दी। आईएमडी के एक अधिकारी ने बताया कि हालांकि आकाश साफ रहने और धूप निकलने से लोगों को राहत मिल सकती है। यहां अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है। इस सप्ताह यह चौथा दिन है जब दिल्ली शीत लहर की चपेट में है।

मैदानी इलाकों में न्यूनतम तापमान के चार डिग्री सेल्सियस से कम होने पर शीत लहर की घोषणा की जाती है। वहीं, जब तापमान दो डिग्री सेल्यिसय या उससे भी कम हो जाए तो भीषण शीत लहर घोषित की जाती है। मैदानी इलाकों में ठंडी एवं शुष्क उत्तर-पश्चिमी हवाओं की वजह से मंगलवार एवं बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान क्रमश: 2.1 डिग्री सेल्सियस और 3.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

शहर शुक्रवार को भी शीत लहर की चपेट में था और न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शनिवार को न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।