1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. पिज्जा की ‘होम डिलीवरी’ की तुलना गरीबों के घर राशन पहुंचाने से करना भद्दा मजाक: दिल्ली भाजपा

पिज्जा की ‘होम डिलीवरी’ की तुलना गरीबों के घर राशन पहुंचाने से करना भद्दा मजाक: दिल्ली भाजपा

 Reported By: Bhasha
 Published : Jun 24, 2021 07:53 am IST,  Updated : Jun 24, 2021 07:53 am IST

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने मनीष सिसोदिया को निशाने पर लिया और कहा कि पिज्जा की ‘होम डिलीवरी’ की तुलना गरीबों को घर तक राशन पहुंचाने से करना एक भद्दा मजाक है।

पिज्जा की ‘होम...- India TV Hindi
पिज्जा की ‘होम डिलीवरी’ की तुलना गरीबों के घर राशन पहुंचाने से करना भद्दा मजाक: दिल्ली भाजपा Image Source : FILE PHOTO

नई दिल्ली: दिल्ली भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने बुधवार को आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता मनीष सिसोदिया को निशाने पर लिया और कहा कि पिज्जा की ‘होम डिलीवरी’ की तुलना गरीबों को घर तक राशन पहुंचाने से करना एक भद्दा मजाक है।

इससे पहले दिल्ली के उप मुख्यमंत्री ने कहा था कि अगर पिज्जा, कपड़ों और अन्य चीजों की होम डिलीवरी हो सकती है तो राशन की क्यों नहीं। गुप्ता ने एक बयान में कहा कि पिज्जा की होम डिलीवरी की तुलना गरीबों के लिए राशन से करना एक “भद्दा मजाक” है।

गुप्ता ने कहा, “सिसोदिया को पता होना चाहिए कि वे (गरीब) पिज्जा नहीं खाते।” उन्होंने कहा कि केजरीवाल सरकार का घर तक राशन पहुंचाने का दावा “हास्यास्पद” है क्योंकि वह अपने गोदामों से दुकानों तक राशन नहीं पहुंचा पा रहे हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।