1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. Coronavirus: अरविंद केजरीवाल बोले- दिल्ली में काबू में हालात

Coronavirus: अरविंद केजरीवाल बोले- दिल्ली में काबू में हालात

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 23, 2020 05:47 pm IST,  Updated : Aug 23, 2020 06:24 pm IST

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मुझे खुशी है कि सभी की मदद से दिल्ली में कोरोना को लेकर हालात काबू में हैं।

Coronavirus Arvind Kejriwal says situation in the national capital is under control now । Coronaviru- India TV Hindi
Coronavirus: अरविंद केजरीवाल बोले- दिल्ली में काबू में हालात Image Source : FILE PHOTO

नई दिल्ली. दिल्ली में कोरोना को लेकर हालात पहले कुछ बेहतर नजर आ रहे हैं। दिल्ली में इस वक्त एक्टिव मामले 12 हजार के करीब हैं। इस बीच दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा, "मुझे खुशी है कि सभी की मदद से दिल्ली में कोरोना को लेकर हालात काबू में हैं। जिस तरह से दिल्ली ने कोरोना से मुकाबला किया उसकी चर्चा न सिर्फ देश में बल्कि पूरी दुनिया में की जा रही है।"

दिल्ली में मिले 1450 नए मरीज

देश की राजधानी नई दिल्ली में रविवार को कोरना संक्रमण के 1450 नए मरीज सामने आए, 1250 मरीजों की डिस्चार्ज किया गया और 16 लोगों की मौत हो गई। नए मरीजों के सामने आने के बाद दिल्ली शहर में अबतक मिले कोरोना संक्रमित की संख्या बढ़कर 1 लाख 61 हजार 466 हो गई हैं।

कुल मामलों में से 1 लाख 45 हजार 388 मरीज इस बीमारी को मात देने में सफल रहे हैं, जबकि 4300 लोगों की मौत हो गई है। इस वक्त दिल्ली शहर में 11,778 एक्टिव केस और 627 कंटेनमेंट जोन हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।