1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली में मिले कोरोना के 1192 नए मरीज, कुल मामले 1.5 लाख के पार

दिल्ली में मिले कोरोना के 1192 नए मरीज, कुल मामले 1.5 लाख के पार

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 14, 2020 04:36 pm IST,  Updated : Aug 14, 2020 04:36 pm IST

दिल्ली शहर में अबतक कुल 1 लाख 50 हजार 652 मरीज मिले हैं, जिसमें से 1 लाख 35 हजार 108 मरीज ठीक हो चुके हैं जबकि 4178 लोगों की मौत हो चुकी है।

coronavirus delhi update total cases croses 1.5 lakh mark । दिल्ली में मिले कोरोना के 1192 नए मरीज, - India TV Hindi
दिल्ली में मिले कोरोना के 1192 नए मरीज, कुल मामले 1.5 लाख के पार Image Source : PTI

नई दिल्ली. देश की राजधानी नई दिल्ली में शुक्रवार को कोरोना वायरस के 1192 नए मरीज मिले, 790 मरीज इस बीमारी को मात देने में सफल रहे जबकि 11 मरीजों की मौत हो गई। नए मरीज मिलने के बाद दिल्ली शहर में कोरोना के कुल मामले डेढ़ लाख का आंकड़ा पार कर गए हैं। दिल्ली शहर में अबतक कुल 1 लाख 50 हजार 652 मरीज मिले हैं, जिसमें से 1 लाख 35 हजार 108 मरीज ठीक हो चुके हैं जबकि 4178 लोगों की मौत हो चुकी है।

दिल्ली सरकार द्वारा जारी किए गए बुलेटिन के अनुसार, दिल्ली शहर में इस वक्त 11366 एक्टिव केस हैं। बात अगर कोविड मरीजों के लिए बेड्स की करें तो दिल्ली के कोविड अस्पतालों में कोरोना मरीजों के लिए 10 हजार 753 बेड, जबकि कोविड केयर सेंटर्स में 5571 बेड और कोविड हेल्थ सेंटर्स में 400 बेड खाली है। इस वक्त दिल्ली शहर में 5882 लोग home isolation में हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।