1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. कोरोना वायरस: दिल्ली में मरने वाले 26 प्रतिशत से अधिक मरीज 50 से 59 वर्ष की आयु वर्ग के

कोरोना वायरस: दिल्ली में मरने वाले 26 प्रतिशत से अधिक मरीज 50 से 59 वर्ष की आयु वर्ग के

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 21, 2020 09:01 am IST,  Updated : May 21, 2020 09:01 am IST

राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना वायरस के कारण जान गंवाने वालों में से 26 प्रतिशत से अधिक लोग 50 से 59 वर्ष की आयु वर्ग के थे। आधिकारिक आंकड़ों से यह पता चला है। अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली में कोरोना वायरस से हुई मौत का आंकड़ा 176 तक पहुंच गया है।

Coronavirus: Over 26 per cent people who died in Delhi were in 50s- India TV Hindi
Coronavirus: Over 26 per cent people who died in Delhi were in 50s Image Source : FILE PHOTO

नयी दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना वायरस के कारण जान गंवाने वालों में से 26 प्रतिशत से अधिक लोग 50 से 59 वर्ष की आयु वर्ग के थे। आधिकारिक आंकड़ों से यह पता चला है। अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली में कोरोना वायरस से हुई मौत का आंकड़ा 176 तक पहुंच गया है। कोविड-19 संक्रमण के  बुधवार को 534 नए मामले सामने आए हैं, जिससे शहर में संक्रमितों की संख्या 11,000 से अधिक हो गई है। 

कुल मृतकों में से 92 मरीज 60 वर्ष और उससे अधिक आयु के थे, जो कुल मृतकों का 52 प्रतिशत से अधिक है। बुधवार को जारी नवीनतम स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार, उनमें से 47 मरीजों (26.71 प्रतिशत) की उम्र 50-59 के बीच और 37 मरीजों (21.02 प्रतिशत) की उम्र 50 वर्ष से कम थी। 534 नए मामलों के साथ, दिल्ली में कोरोना वायरस के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 11,088 हो गई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।