1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. केजरीवाल ने केंद्र से सभी लोगों को कोरोना वायरस का टीका मुफ्त लगाने की अपील की

केजरीवाल ने केंद्र से सभी लोगों को कोरोना वायरस का टीका मुफ्त लगाने की अपील की

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 09, 2021 05:03 pm IST,  Updated : Jan 09, 2021 05:03 pm IST

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को केंद्र से सभी लोगों को कोविड-19 का टीका मुफ्त लगाने की अपील की। केजरीवाल ने ट्वीट किया, ‘‘ कोरोना वायरस सदी की सबसे बड़ी महामारी है।

केजरीवाल ने केंद्र से सभी लोगों को कोरोना वायरस का टीका मुफ्त लगाने की अपील की- India TV Hindi
केजरीवाल ने केंद्र से सभी लोगों को कोरोना वायरस का टीका मुफ्त लगाने की अपील की Image Source : @ARVINDKEJRIWAL

नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को केंद्र से सभी लोगों को कोविड-19 का टीका मुफ्त लगाने की अपील की। केजरीवाल ने ट्वीट किया, ‘‘कोरोना वायरस सदी की सबसे बड़ी महामारी है। अपने लोगों को इस से सुरक्षित करना बेहद जरूरी है। मेरा केंद्र सरकार से निवेदन है कि करोना की वैक्सीन सभी देशवासियों को मुफ़्त लगवायी जाए। इस पर होने वाला खर्च ढेरों भारतीयों की जान बचाने में सहायक होगा।’’

दिल्ली सरकार पहले ही घोषणा कर चुकी है कि कोरोना वायरस टीका उपलब्ध हो जाने के बाद राष्ट्रीय राजधानी में लोगों को मुफ्त लगाया जाएगा। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने पिछले सप्ताह कहा था, ‘‘दिल्ली सरकार टीकाकरण के पहले चरण के लिए टीका प्राप्त करने, उसके भंडारण एवं प्राथमिकता श्रेणी के 51 लाख व्यक्तियों को टीका लगाने के लिए पूरी तैयारी कर चुकी है। यह टीका दिल्ली में सभी को मुफ्त मिलेगा।’’

पढ़ें- अन्नदाता दिल्ली की सीमाओं पर काले कानून खत्म करने की गुहार लगा रहे हैं: कांग्रेस

16 जनवरी से शुरू होगा कोरोना के खिलाफ टीकाकरण अभियान

भारत सरकार ने कोरोना वायरस के खिलाफ टीकाकरण अभियान को 16 जनवरी से शुरू करने का फैसला लिया है। यह जानकारी केंद्र सरकार की ओर से दी गई है। सरकार ने कहा कि पीएम मोदी ने कोरोना वायरस की स्थिति की समीक्षा और सरकार 16 जनवरी से कोरोना के खिलाफ टीकाकरण अभियान शुरू करने जा रही है।

पहले किसे दी जाएगी वैक्सीन?

सरकार की ओर से कहा गया कि कोरोना वायरस की वैक्सीन सबसे पहले स्वास्थ्यकर्मियों और फ्रंटलाइन पर काम करने वाले कर्मचारियों की दी जाएगी। सरकार ने बताया कि करीब 3 करोड़ स्वास्थ्यकर्मियों और फ्रंटलाइन वर्कर्स को पहले टीका लगाना सरकार की प्राथमिकता है।

टीकाकरण अभियान का अलगा पड़ाव?

केंद्र सरकार की ओर से कहा गया कि स्वास्थ्यकर्मियों और फ्रंटलाइन वर्कर्स के बाद 50 साल की उम्र से अधिक और 50 साल से कम उम्र के सह-रुग्णताओं वाले लगभग 27 करोड़ लोगों को टीका लगाया जाएगा।

पढ़ें- देश के 15 राज्यों, केंद्रशासित प्रदेशों में संक्रमण की दर राष्ट्रीय औसत से कम

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।