1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली: जल बोर्ड प्लांट के अंदर 40 फुट गहरे बोरवेल में गिरा कोई इंसान, बच्चा है या जवान, अब तक पुष्टि नहीं

दिल्ली: जल बोर्ड प्लांट के अंदर 40 फुट गहरे बोरवेल में गिरा कोई इंसान, बच्चा है या जवान, अब तक पुष्टि नहीं

 Reported By: Abhay Parashar Written By: Rituraj Tripathi
 Published : Mar 10, 2024 07:22 am IST,  Updated : Mar 10, 2024 09:31 am IST

दिल्ली जल बोर्ड प्लांट के अंदर बड़ा हादसा हो गया है। केशोपुर मंडी के पास 40 फुट गहरे बोरवेल में कोई गिर गया है। मौके पर बचाव अभियान चलाया जा रहा है। दरअसल पुलिस को रात 1:15 मिनट पर जो कॉल मिली थी उसके मुताबिक जल बोर्ड के कर्मचारियों ने बताया कि कोई शख्स उनके दफ्तर में चोरी करने आया था, जो बोरवेल मे गिर गया है।

child fell into a 40 foot deep borewell- India TV Hindi
40 फुट गहरे बोरवेल में गिरा बच्चा, बचाव अभियान जारी Image Source : INDIA TV

नई दिल्ली: दिल्ली जल बोर्ड प्लांट के अंदर और केशोपुर मंडी के पास 40 फुट गहरे बोरवेल में कोई गिर गया है। दिल्ली फायर सर्विस, एनडीआरएफ और दिल्ली पुलिस मौके पर पहुंच गई है। पीड़ित को बचाने के लिए अभियान जारी है। दिल्ली फायर सर्विस ने ये जानकारी दी है।

बोरवेल में जो गिरा है, वह बच्चा है या कोई शख्य, इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है। दरअसल पुलिस को रात 1:15 मिनट पर जो कॉल मिली थी उसके मुताबिक जल बोर्ड के कर्मचारियों ने बताया कि कोई शख्स उनके दफ्तर में चोरी करने आया था, जो बोरवेल मे गिर गया है। पुलिस के मुताबिक, बोरवेल खुला हुआ था। अब गिरने वाला शख्स कौन है, उसके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। हालांकि अभी तक उसकी पूछताछ के लिए किसी ने भी पुलिस से संपर्क नहीं साधा है।

इस मामले मे जलबोर्ड की लापरवाही सामने आई है। फिलहाल देर रात से बोरवेल मे गिरे शख्स को पाइप के जरिये ही बाहर निकालने की कोशिश की जा रही थी लेकिन अब बोरवेल के पैरलर एक 50-60 फीट का गड्डा किया जा रहा है, जिससे उस शख्स को निकाला जा जाएगा। 

बीते दिसंबर में एमपी में भी बोरवेल में गिरा था बच्चा

दिसंबर 2023 में मध्य प्रदेश के आलीराजपुर में भी 5 साल का बच्चा बोरवेल में गिर गया था। ये बच्चा 20 फीट गहरे बोरवेल में फंस गया था। हालांकि रेस्क्यू टीम ने उसे बाहर तो निकाल लिया लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी थी। करीब साढ़े चार घंटे तक ये रेस्क्यू ऑपरेशन चला था। लेकिन उसने पहले ही दम तोड़ दिया था।

दरअसल खंडाला में खेलते समय बोरी से ढंके बोरवेल में ये बच्चा गिरा था। घटना इतनी अचानक हुई कि उसे पकड़ा नहीं जा सका। घटना की सूचना पर आनन फानन में प्रशासन की टीम पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। लेकिन बच्चे को बचाया नहीं जा सका। 

ये भी पढ़ें: 

श्मशान घाट में जलती चिता पर जादू-टोना कर रहे थे 3 तांत्रिक, 2 पकड़े गए, एक फरार

राम नवमी को लेकर पश्चिम बंगाल की ममता सरकार ने किया बड़ा फैसला, रामभक्तों के खिले चेहरे

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।