1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली: होली के दिन भीषण हादसा! तेज रफ्तार थार ने कई लोगों को कुचला, 2 की मौत

दिल्ली: होली के दिन भीषण हादसा! तेज रफ्तार थार ने कई लोगों को कुचला, 2 की मौत

 Reported By: Jatin Sharma, Edited By: Rituraj Tripathi
 Published : Mar 08, 2023 11:41 pm IST,  Updated : Mar 09, 2023 06:19 am IST

दिल्ली में होली के दिए एक भीषण हादसा हुआ है। इस हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई है। पुलिस का कहना है कि स्पीड बहुत ज्यादा थी, इसी वजह से चालक ने नियंत्रण खो दिया। मामले की जांच की जा रही है।

Thar Accident- India TV Hindi
थार एक्सीडेंट Image Source : ANI

नई दिल्ली: होली के दिन जहां एक ओर लोग उत्सव मनाते रहे, वहीं बसंत विहार मलाई मंदिर इलाके में एक भीषण हादसा हो गया। यहां एक तेज रफ्तार थार ने 8 लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। जिसमें 2 लोगों की मौत हो गई है और बाकी घायल हैं। मरने वालों की पहचान मुन्ना और समीर के रूप में हुई है। थार की स्पीड इतनी तेज थी कि उसने अन्य 2 वाहनों में भी टक्कर मार दी। पुलिस का कहना है कि स्पीड बहुत ज्यादा थी, इसी वजह से चालक ने नियंत्रण खो दिया। थार गाड़ी की चपेट में आने वाले लोग फुटपाथ और पटरी पर फल की दुकानें लगाते हैं। 

क्या है पूरा मामला

शाम साढ़े 7 बजे के आसपास तेज रफ्तार थार कार पहले सड़क के डिवाइडर से लगे एक खम्बे से टकराई और अपना नियंत्रण खोते हुए सड़क के किनारे खड़ी सब्जी, फल की रेहड़ी में जा भिड़ी। इस घटना में 8 लोग चपेट में आ गए। थार गाड़ी की हालत देखकर भी अंदाजा लगाया जा सकता है कि वह कितनी स्पीड में होगी। मौके पर पुलिस की टीम भी पहुंची हुई है।

घायलों को नजदीकी एम्स ट्रामा सेंटर में ले जाया गया है। आगे की छानबीन अभी मौके पर पुलिस टीम कर रही है। चश्मदीदों ने बताया कि रोड एक्सीडेंट काफी खतरनाक था। एक्सीडेंट के बाद कार कई बार पलटी थी। कार की चपेट में आए लोग बुरी तरह घायल हो गए। घायल लोगों को आनन फानन में अस्पताल ले जाया गया। 

मुंडका इलाके में चाकूबाजी, 2 की मौत, 7 घायल

होली के दिन दिल्ली मुंडका इलाके के फ्रेंड्स एन्क्लेव के पास दो गुटों के बीच हुई मारपीट और चाकूबाजी की घटना में दो लोगों की मौत की खबर सामने आई। इस घटना में 7 लोग घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक दोपहर 1:36, 1:42 और 1:47 बजे झगड़े, चाकूबाजी और एक व्यक्ति की मौत के संबंध में पीसीआर कॉल मिली। इस सूचना पर पुलिस मुंडका के फ्रेंड्स कॉलोनी स्थित डी-15 ए पहुंची।

पुलिस के मुताबिक यहां सोनू और बगल की गली के रहनेवाले अभिषेक के बीच झगड़ा शुरू हुआ। अभिषेक और उसके दोस्तों ने सोनू के साथ मारपीट और बीचबचाव करनेवालों को भी चाकू मारा। इसके बाद सोनू के गुट के लोगों ने अभिषेक को भी पीटा और उसे भी चाकू मार दिया। इस झगड़े में सोनू और नवीन की मौत हो गई जबकि अभिषेक और एक अन्य की हालत गंभीर है और उन्हें सफदरजंग अस्पताल रेफर किया गया है। अन्य तीन की हालत स्थिर बताई जा रही है। तीनों का इलाज पास के अस्पताल में चल रहा है।

ये भी पढ़ें- 

महाराष्ट्र: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह जिस कार्यक्रम में शामिल हुए, उसका पंडाल गिरा, कई महिलाएं घायल

अयोध्या: राम मंदिर निर्माण के लिए इस राज्य से लकड़ी लाने की हो रही प्लानिंग, हजारों सालों तक नहीं लगेगी दीमक

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।