1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली AIIMS में आग, Convergence Block की 9वीं मंजिल पर लपटें

दिल्ली AIIMS में आग, Convergence Block की 9वीं मंजिल पर लपटें

 Reported By: Pawan Nara @Pawan_nara
 Published : Jun 16, 2021 11:39 pm IST,  Updated : Jun 16, 2021 11:57 pm IST

AIIMS के Convergence Block की 9वीं मंंजिल पर आग ली लपटे दिखाई दी हैं। आग पर काबू पाने के लिए दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं।

AIIMS में एक ब्लॉक के 9वें...- India TV Hindi
AIIMS में एक ब्लॉक के 9वें माले पर आग की लपटें दिखाई दे रही हैं Image Source : INDIA TV

नई दिल्ली। देश के सबसे प्रतिष्ठित अस्पताल दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान अस्पताल (AIIMS) में बुधवार रात को आग लगने की खबर आई है। मिली जानकारी के अनुसार AIIMS के Convergence Block की 9वीं मंंजिल पर आग ली लपटे दिखाई दी हैं। आग पर काबू पाने के लिए दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं। फिलहाल जान माल की हानि की कोई खबर नहीं है और आग पर काबू पाने का पूरा प्रयास किया जा रहा है। 

प्रत्यक्षदर्शी डॉक्टरों के अनुसार रात तकरीबन 10 बजे के आसपास आग लगने की सूचना मिली थी जिसके बाद एम्स के सुरक्षा गार्डों ने काफी प्रयास किया। साथ ही दिल्ली अग्निशमन विभाग को जानकारी दी गई। इस दौरान एक के बाद एक दमकल वाहन आना शुरू हुए और रात 11 बजकर 15 मिनट तक 20 वाहन पहुंच चुके थे। 

दिल्ली अग्निशमन विभाग की ओर से 20 दमकल वाहन मौके पर होने की जानकारी मिली है। हालांकि राहत की खबर है कि ब्लॉक में अंदर कोई व्यक्ति नहीं है। एम्स के डॉक्टरों से मिली जानकारी के अनुसार इस ब्लॉक में जांच इत्यादि के कार्य किए जाते हैं। यहां मरीजों को भर्ती नहीं किया जाता है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।