1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. कब और कैसे सुधरेगी दिल्ली की हवा? IMD ने बताया समय और तरीका

कब और कैसे सुधरेगी दिल्ली की हवा? IMD ने बताया समय और तरीका

 Written By: Bhasha
 Published : Nov 12, 2020 07:03 pm IST,  Updated : Nov 12, 2020 07:03 pm IST

पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) से हवा की गति बढ़ सकती है और दिवाली के बाद दिल्ली-NCR में वायु गुणवत्ता सुधर सकती है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने यह जानकारी दी है।

कब और कैसे सुधरेगी दिल्ली की हवा? IMD ने बताया समय और तरीका- India TV Hindi
कब और कैसे सुधरेगी दिल्ली की हवा? IMD ने बताया समय और तरीका Image Source : PTI

नई दिल्ली: पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) से हवा की गति बढ़ सकती है और दिवाली के बाद दिल्ली-NCR में वायु गुणवत्ता सुधर सकती है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने यह जानकारी दी है। विभाग के क्षेत्रीय मौसम पूर्वानुमान केंद्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव में शनिवार को हल्की वर्षा होने की संभावना है लेकिन अभी यह देखना बाकी है कि यह प्रदूषकों के धुलकर बैठ जाने के लिए पर्याप्त है या नहीं।

उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन, दिल्ली-NCR की वायु गुणवत्ता हवा की रफ्तार बढ़ने से दिवाली के बाद सुधरने की संभावना है। रविवार को हवा की अधिकतम रफ्तार करीब 12 से 15 किलोमीटर प्रति घंटा रहने की संभावना है।’’ IMD के पर्यावरण अनुसंधान केंद्र के प्रमुख वीके सोनी ने बताया कि हवा नहीं चलने और पटाखों के कारण दिवाली की रात वायु गुणवत्ता ‘गंभीर’ स्तर पर पहुंच सकती है। उन्होंने कहा हवा की रफ्तार उसके बाद बढ़ सकती है और हवा की दिशा पूर्व-दक्षिणपूर्व की ओर होगी।

सोनी ने कहा कि 16 नवंबर को वायु की गुणवत्ता में उल्लेखनीय सुधार हेागा। IMD ने कहा कि 15-16 नवंबर को पश्चिमी विक्षोभ से जम्मू कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड तथा पश्चिमोत्तर भारत के मैदान में कही कहीं वर्षा होगी। पश्चिमोत्तर भारत में अगले कुछ दिनों में न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री की वृद्धि होने की संभावना है। इस क्षेत्र से पश्चिमी विक्षोभ के लौटने के बाद पारा लुढ़केगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।