1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. बांग्लादेश में बढ़ती अशांति के बीच दिल्ली से बड़ी खबर, बांग्लादेश हाई कमीशन से सभी कांसुलर और वीजा सेवाएं अस्थाई तौर पर बंद की गईं

बांग्लादेश में बढ़ती अशांति के बीच दिल्ली से बड़ी खबर, बांग्लादेश हाई कमीशन से सभी कांसुलर और वीजा सेवाएं अस्थाई तौर पर बंद की गईं

 Written By: Rituraj Tripathi @riturajfbd
 Published : Dec 22, 2025 09:14 pm IST,  Updated : Dec 22, 2025 09:24 pm IST

दिल्ली में बांग्लादेश हाई कमीशन के बाहर नोटिस लगाकर ये जानकारी दी गई है कि बांग्लादेश हाई कमीशन से सभी कांसुलर और वीजा सेवाएं अस्थाई तौर पर बंद की गईं हैं।

Bangladesh- India TV Hindi
दिल्ली में बांग्लादेश हाई कमीशन के बाहर नोटिस Image Source : ANI

नई दिल्ली: बांग्लादेश में बढ़ती अशांति के बीच दिल्ली से एक बड़ी खबर सामने आई है। दिल्ली में बांग्लादेश हाई कमीशन के बाहर एक नोटिस लगाया गया है। नोटिस में लिखा है, "कुछ ज़रूरी कारणों से, नई दिल्ली में बांग्लादेश हाई कमीशन से सभी कांसुलर और वीजा सेवाएं अगले आदेश तक अस्थायी रूप से बंद कर दी गई हैं।"

हिंसा की आग में सुलग रहा बांग्लादेश

बांग्लादेश में शरीफ उस्मान हादी की मौत के बाद हंगामा जारी है। पूरा देश हिंसा की आग में सुलग रहा है। बांग्लादेश पुलिस ने हादी के हत्यारों को लेकर बड़ा अपडेट देते हुए कहा है कि उनके पास मुख्य संदिग्ध के ठिकाने के बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं है। हादी के हत्यारे फैसल करीम मसूद का पता लगाने की पूरी कोशिश की जा रही है।

हिंदुओं को निशाना बनाया जा रहा

बांग्लादेश में उस्मान हादी की मौत के बाद जमात-ए-इस्लामी के कट्टरपंथी एक्टिव मोड में हैं। वह हिंदू समुदाय के लोगों को टारगेट कर रहे हैं। बांग्लादेश के पश्चिमी जिले झेनाइदह में गोविंदा बिस्वास नाम के शख्स के हाथ में कलावा देखकर कट्टरपंथियों ने उसे निशाना बनाया।

वहीं दूसरी तरफ बांग्लादेश में हिंदू युवक दीपू चंद्र दास को जिंदा जलाने के विरोध में हिंदू लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। ढाका के ढाकेश्वरी मंदिर में हिंदू समुदाय के लोग जुटे और इस घटना पर सरकार को आड़े हाथों लिया। इन लोगों की मांग है कि बांग्लादेश सरकार दीपू के हत्यारों को जल्द से जल्द सख्त सजा दे और हिंदुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करे।

इसके अलावा खबर ये भी है कि पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बांग्लादेश उच्चायोग के सामने विरोध प्रदर्शन किया। इसके अलावा राज्य के विपक्ष के नेता और भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी ने अन्य भाजपा नेताओं के साथ बांग्लादेश उच्चायोग के सामने विरोध प्रदर्शन किया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।