1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. Delhi Assembly Election 2025: कालकाजी विधानसभा सीट पर कौन मारेगा बाजी? जानिए क्या है सियासी समीकरण

Delhi Assembly Election 2025: कालकाजी विधानसभा सीट पर कौन मारेगा बाजी? जानिए क्या है सियासी समीकरण

 Published : Jan 12, 2025 12:00 am IST,  Updated : Jan 12, 2025 12:01 am IST

Delhi Assembly Election 2025: कालकाजी विधानसभा सीट पर भी इस बार दिलचस्प मुकाबला देखने को मिलेगा। इस सीट पर आम आदमी पार्टी, बीजेपी और कांग्रेस के बीच टक्कर होगी।

Kalkaji assembly constituency - India TV Hindi
कालकाजी विधानसभा सीट Image Source : INDIA TV

Delhi Assembly Election 2025: दिल्ली विधानसभा की कुल 70 सीटों पर एक फेज में 5 फरवरी को वोट डाले जाएंगे। 8 फरवरी को वोटों की गिनती होगी और इसके साथ ही यह तय हो जाएगा कि दिल्ली की सत्ता किसके हाथों में जाएगी। इस बार भी मुख्य मुकाबला आम आदमी पार्टी (AAP) और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के बीच है। वहीं कांग्रेस भी इस बार पूरे दमखम के साथ चुनाव मैदान में उतरी है। दिल्ली की कालकाजी विधानसभा सीट पर भी इस बार दिलचस्प मुकाबला देखने को मिल सकता है। आइए जानते हैं कि क्या है इस सीट का सियासी समीकरण।

क्या है सियासी समीकरण?

कालकाजी विधानसभा क्षेत्र दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों में से एक है। यह दिल्ली विधानसभा की महत्वपूर्ण सीट है। यह विधानसभा सीट साउथ दिल्ली जिले में आती है। इस विधानसभा क्षेत्र में महारानी बाग, कालकाजी, ईस्ट ऑफ कैलाश, न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी, सुखदेव विहार,नेहरू प्लेस,  जैसी पॉश कॉलोनियां हैं। कालकाजी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत पंजाबी-सिख बहुल इलाके आते हैं। ज्यादातर वोटर्स उन परिवारों से हैं, जिन्हें बंटवारे के बाद यहां बसाया गया था।इस विधानसभा सीट पर पहली बार 1993 में विधानसभा चुनाव हुआ था और बीजेपी की पूर्णिमा सेठी ने जीत हासिल की थी।

कौन-कौन हैं उम्मीदवार 

कालकाजी विधानसभा  सीट पर इस बार सबकी निगाहें टिकी हुई हैं। 2025 के विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की ओर से दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी चुनाव मैदान में ताल ठोंक रही हैं। पिछले विधानसभा चुनाव में आतिशी ने इस सीट से जीत हासिल की थी। इस बार आतिशी का मुकाबला भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार रमेश बिधूड़ी और कांग्रेस की उम्मीदवार अलका लांबा से है। 

पिछले चुनावों में क्या रहा था रिजल्ट?

2020 के विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार आतिशी ने इस सीट से जीत हासिल की थी। यहां मुख्य मुकाबला आतिशी और बीजेपी उम्मीदवार धर्मवीर के बीच था। आतिश को कुल 55,897 वोट मिले और उन्होंने बीजेपी धर्मवीर को 11,393 वोटों से हरा दिया था। वहीं कांग्रेस की शिवानी को महज 4,965 वोट ही मिले।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।