1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025: लक्ष्मी नगर सीट का चुनावी इतिहास, किसका पलड़ा भारी!

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025: लक्ष्मी नगर सीट का चुनावी इतिहास, किसका पलड़ा भारी!

 Published : Jan 08, 2025 07:31 pm IST,  Updated : Jan 08, 2025 07:34 pm IST

लक्ष्मी नगर विधानसभा सीट पर इस बार चुनाव मुकाबला बेहद दिलचस्प देखा जा रहा है। जहां बीजेपी इस सीट को बरकरार रखना चाहती है वहीं, आम आदमी पार्टी इस सीट को फिर से हासिल करना चाहती है।

लक्ष्मी नगर विधानसभा चुनाव 2025- India TV Hindi
लक्ष्मी नगर विधानसभा चुनाव 2025 Image Source : INDIA TV

नई दिल्लीः दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी, आम आदमी पार्टी और कांग्रेस ने चुनाव प्रचार शुरू कर दिया है। सभी 70 सीटों पर 5 फरवरी को वोटिंग होगी और नतीजे 8 फरवरी को आएंगे। लक्ष्मी नगर सीट पर भी चुनावी मुकाबला जोरदार देखा जा रहा है। आम आदमी पार्टी ने बीबी त्यागी को चुनाव मैदान में उतारा है। वहीं, कांग्रेस ने सुमित शर्मा को टिकट दिया है। बीजेपी ने अभी तक उम्मीदवार के नाम का ऐलान नहीं किया है। माना जा रहा है कि बीजेपी अभय वर्मा पर एक बार फिर से भरोसा कर सकती है। वर्मा अभी यहां से सीटिंग विधायक हैं।

लक्ष्मी नगर का चुनावी इतिहास

साल 2020 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अभय वर्मा ने यह सीट जीती थी। उन्हें 65,735 मिले थे। आम आदमी पार्टी (आप) के नितिन त्यागी 64,855 वोटों के साथ दूसरे नंबर पर थे। कांग्रेस के हरि दत्त शर्मा को मात्र 4,872 वोट मिले थे। वहीं, साल 2015 में लक्ष्मी नगर निर्वाचन क्षेत्र से आम आदमी पार्टी के नितिन त्यागी ने जीत दर्ज की थी। उन्होंने भाजपा उम्मीदवार बीबी त्यागी को 5,000 वोटों के मामूली अंतर से हराया था। बीबी त्यागी इस बार आम आदमी पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं।

वहीं, साल 2013 के विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार बिनोद कुमार बिन्नी ने लक्ष्मी नगर सीट से जीत हासिल की थी। 2008 में कांग्रेस प्रत्याशी अशोक कुमार वालिया ने यहां से जीत हासिल की थी। 

लक्ष्मी नगर के बारे में

लक्ष्मी नगर दिल्ली के 70 विधानसभा क्षेत्रों में से एक है। यह पूर्वी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र का एक हिस्सा है। पूर्वी दिल्ली से बीजेपी का सांसद है। पूर्वी दिल्ली के मध्य भाग में स्थित, लक्ष्मी नगर पहले सबसे घनी आबादी वाले क्षेत्रों में से एक है, जिसे ऐतिहासिक रूप से ट्रांस यमुना के नाम से जाना जाता है। यह कपड़ों और रोजमर्रा की आवश्यक वस्तुओं के लिए एक लोकप्रिय बाजार के रूप में विकसित हुआ है। प्रसिद्ध अक्षरधाम मंदिर लक्ष्मी नगर से लगभग 3 किलोमीटर दूर है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।