1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली विधानसभा चुनाव: शाहदरा सीट पर क्या फिर AAP दर्ज करेगी जीत, या भाजपा और कांग्रेस से लड़ना होगा मुश्किल

दिल्ली विधानसभा चुनाव: शाहदरा सीट पर क्या फिर AAP दर्ज करेगी जीत, या भाजपा और कांग्रेस से लड़ना होगा मुश्किल

 Written By: Avinash Rai @RaisahabUp61
 Published : Jan 14, 2025 08:17 am IST,  Updated : Jan 14, 2025 08:17 am IST

दिल्ली में विधानसभा चुनाव के लिए 5 फरवरी को मतदान किया जाएगा और 8 फरवरी को चुनाव के परिणाम घोषित किए जाएंगे। इस बीच शाहदरा विधानसभा सीट पर क्या समीकरण है, चलिए बताते हैं।

Delhi Assembly Elections 2025 Will AAP win Shahdara seat again or will it be difficult to fight agai- India TV Hindi
शाहदरा सीट पर क्या फिर AAP दर्ज करेगी जीत Image Source : INDIA TV

दिल्ली में विधानसभा चुनाव के तारीखों की घोषणा हो चुकी है। 5 फरवरी को मतदान किया जाएगा और 8 फरवरी को चुनाव के परिणाम घोषित किए जाएंगे। इस बीच दिल्ली की सबसे चर्चित सीट शाहदरा पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं। दरअसल शाहदरा विधानसभा सीट पर फिलहाल आम आदमी पार्टी का कब्जा है। आम आदमी पार्टी ने साल 2025 के विधानसभा चुनाव के लिए इस सीट से जितेंद्र सिंह शंटी को अपना उम्मीदवार बनाया है। हालांकि भाजपा और कांग्रेस द्वारा इस सीट पर उम्मीदवारों के नामों की घोषणा अब तक नहीं की गई है। बता दें कि साल 2015 के चुनावों में और 2020 के चुनावों में इस सीट पर आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार राम निवास गोयल ने जीत दर्ज की थी।

विधानसभा चुनाव 2020 के नतीजे

शाहदरा विधानसभा सीट पर साल 2020 में हुए विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने राम निवास गोयल को अपना उम्मीदवार बनाया था। वहीं भाजपा ने संजय गोयल, कांग्रेस ने नरेंद्र नाथ को अपना उम्मीदवार बनाया था। इस चुनाव में राम निवास गोयल को 62,103 वोट मिले थे, जबकि भाजपा उम्मीदवार संजय गोयल को 56,809 और कांग्रेस उम्मीदवार नरेंद्र नाथ को 4,474 वोट मिले थे। इस चुनाव में आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार राम निवास गोयल ने जीत दर्ज की थी। हालांकि 2025 के विधानसभा चुनाव में उनका टिकट कट चुका है।

विधानसभा चुनाव 2015 के नतीजे

शाहदरा विधानसभा सीट पर साल 2015 में हुए विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने राम निवास गोयल को अपना उम्मीदवार बनाया था। वहीं भाजपा ने जितेंद्र सिंह शंटी को, कांग्रेस ने नरेंद्र नाथ को अपना उम्मीदवार बनाया था। बता दें कि इस चुनाव में आप के उम्मीदवार को 58,523 वोट मिले थे। जबकि भाजपा उम्मीदवार को 46,792 और कांग्रेस उम्मीदवार को 9,423 वोट मिले थे। इस चुनाव में आप उम्मीदवार ने जीत दर्ज की थी। जबकि 2013 में हुए विधानसभा चुनाव में इस सीट से एसएडी के उम्मीदवार जितेंद्र सिंह शंटी ने जीत दर्ज की थी। हालांकि फिलहाल इस सीट पर आम आदमी पार्टी का कब्जा है। अब देखना यह है कि क्या इस सीट पर आम आदमी पार्टी फिर से जीत दर्ज करेगी या इस बार कुछ नया देखने को मिल सकता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।