1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली विधानसभा चुनाव: AAP ने बुलाई PAC की बैठक, उम्मीदवारों की पहली लिस्ट भी कर दी जारी

दिल्ली विधानसभा चुनाव: AAP ने बुलाई PAC की बैठक, उम्मीदवारों की पहली लिस्ट भी कर दी जारी

 Reported By: Bhasker Mishra Edited By: Subhash Kumar
 Published : Nov 21, 2024 11:37 am IST,  Updated : Nov 21, 2024 01:33 pm IST

दिल्ली विधानसभा चुनाव में अभी 3 महीने का समय है। हालांकि, आम आदमी पार्टी अभी से ही चुनावी तैयारियों में जुट गई है। आज AAP की PAC की बड़ी बैठक हुई है।

आम आदमी पार्टी ने बुलाई बड़ी बैठक।- India TV Hindi
आम आदमी पार्टी ने बुलाई बड़ी बैठक। Image Source : PTI

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 की तैयारियों को लेकर आम आदमी पार्टी अभी से जुट गई है। चुनाव को ध्यान में रखते हुए आज आम आदमी पार्टी ने PAC की बैठक बुलाई है। बैठक में चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा की गई है। पार्टी ने कई उम्मीदवारों के नाम का ऐलान भी कर दिया है। आम आदमी पार्टी आज विधानसभा चुनाव को लेकर उम्मीदवारों की पहली लिस्ट भी जारी कर दी है। ऐसे में दिल्ली में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सरगर्मी बढ़ गई है।

  • छतरपुर से ब्रह्मा सिंह तंवर चुनाव लड़ेंगे
  • किराड़ी से अनिल झा AAP उम्मीदवार होंगे
  • विश्वास नगर से दीपक सिंघला चुनाव लड़ेंगे
  • रोहतास नगर से सरिता सिंह AAP उम्मीदवार होंगी
  • लक्ष्मी नगर से BB त्यागी AAP उम्मीदवार होंगे
  • बदरपुर से राम सिंह नेता जी उम्मीदवार होंगे
  • सीलमपुर से जुबैर चौधरी AAP उम्मीदवार होंगे
  • सीमापुरी से वीर सिंह धींगान चुनाव लड़ेंगे
  • घोंडा से गौरव शर्मा चुनाव लड़ेंगे
  • करावल नगर से मनोज त्यागी AAP प्रत्याशी होंगे
  • मटियाला से सोमेश शौकीन AAP के उम्मीदवार होंगे

क्यों बुलाई गई बैठक?

जानकारी के मुताबिक, आम आदमी पार्टी की पीएसी की बैठक में दिल्ली विधानसभा के उम्मीदवारों की पहली सूची पर फैसले लिए जाएंगे। ऐसा कहा जा रहा था कि बैठक के बाद पहली लिस्ट सामने आ सकती है। आम आदमी पार्टी पीएसी की बैठक उस समय हो रही है जब दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए सिर्फ 3 महीने शेष रह गए हैं। यही वजह है कि इस बैठक को अहम माना जा रहा है।

केजरीवाल के सामने बड़ी चुनौतियां

आम आदमी पार्टी की पीएसी की बैठक के बारे में बताया जा रहा है कि दिल्ली में बदले सियासी परिदृश्य को देखते हुए पार्टी के बड़े नेता इस बैठक में चुनाव से संबंधित कई अहम मसलों पर फैसला ले सकते हैं। आपको बता दें कि दिल्ली विधानसभा में वर्तमान में आम आदमी पार्टी के 58 विधायक और 4 बागी विधायक और भाजपा के 8 विधायक हैं। दिल्ली में आगामी विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल के सामने कई बड़ी चुनौतियां हैं। केजरीवाल को चुनाव में भ्रष्टाचार के आरोप, कमजोर कुनबा, आम से खास वाली बनी छवि, पार्टी में बगावत, एंटी इनकंबेंसी और कांग्रेस के साथ सामंजस्य बैठाने जैसी कई समस्याओं से जूझना होगा।

किन्हें मिलेगा टिकट?

आपको बता दें कि अरविंद केजरीवाल ने हाल ही में पदाधिकारियों के साथ बैठक में कहा था कि आम आदमी पार्टी द्वारा उम्मीदवारों को उनके काम, जीत की संभावना और जनता की राय के आधार पर टिकट देगी। केजरीवाल ने कहा है कि वह किसी रिश्तेदार, परिचित या मित्र को टिकट नहीं देंगे। कोई भाई-भतीजावाद नहीं होगा। (रिपोर्ट: अनामिका गौड़)

ये भी पढ़े- दिल्ली विधानसभा चुनाव: AAP किन लोगों को देगी टिकट, केजरीवाल ने कर दिया खुलासा

दिल्ली स्थित बीकानेर हाउस की होगी कुर्की, पटियाला हाउस कोर्ट ने दिया आदेश, जानें मामला

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।