1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली में बीजेपी नेता की मौत, पार्टी कार्यालय में पंखे से लटका मिला शव, इलाके में मची सनसनी

दिल्ली में बीजेपी नेता की मौत, पार्टी कार्यालय में पंखे से लटका मिला शव, इलाके में मची सनसनी

 Reported By: Kumar Sonu, Edited By: Dhyanendra Chauhan
 Published : Mar 04, 2025 05:53 pm IST,  Updated : Mar 04, 2025 11:59 pm IST

दिल्ली में बीजेपी नेता की मौत की खबर मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। बीजेपी के ऑफिस कार्यालय को भी सील कर सबूत इकट्ठा किए जा रहे हैं।

दिल्ली में बीजेपी नेता की मौत- India TV Hindi
दिल्ली में बीजेपी नेता की मौत Image Source : INDIA TV

दिल्ली में एक बीजेपी नेता के खुदकुशी का मामला सामने आया है। बीजेपी के पूर्व निगम पार्षद ठाकुर अवधेश सिंह ने उत्तर पूर्वी दिल्ली जिला कार्यालय यमुना विहार में फांसी लगाकर जान दी। बीजेपी नेता की मौत की खबर की जानकारी मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई।

पंखे से लटक रहा था बीजेपी नेता का शव

मंगलवार सुबह करीब 12 बजे एक शख्स कार्यालय पहुंचा तो दरवाजा अंदर से बंद था। जाली से झांककर देखा तो पंखे से लटककर अवधेश सिंह ने खुदकुशी कर ली थी। फिलहाल घटना स्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।

स्थानीय नेताओं से पूछताछ करेगी पुलिस 

बीजेपी नेता की मौत की सूचना मिलते ही तुरंत ही पुलिस की टीम मौके पर आ पहुंची। पुलिस ने घटना स्थल पर जांच-पड़ताल की। बीजेपी के ऑफिस कार्यालय को सबूत इकट्ठा करने के लिए सील कर दिया है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है। साथ ही स्थानीय नेताओं से पूछताछ भी करेगी। 

पेड़ से टकराई कार, दो घायल

वहीं, दूसरी ओर दिल्ली के द्वारका सेक्टर छह में मंगलवार सुबह एक कार के पेड़ से टकरा जाने के कारण दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि दोनों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया और उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। उन्होंने बताया कि इस दुर्घटना में कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।