1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. CM रेखा गुप्ता ने अधिकारियों को जारी की चेतावनी, बोलीं- 'जलभराव हुआ तो होगी कार्रवाई, अपना काम ठीक से करें'

CM रेखा गुप्ता ने अधिकारियों को जारी की चेतावनी, बोलीं- 'जलभराव हुआ तो होगी कार्रवाई, अपना काम ठीक से करें'

 Published : May 26, 2025 12:32 pm IST,  Updated : May 26, 2025 01:01 pm IST

दिल्ली में जलभराव को लेकर CM रेखा गुप्ता ने अधिकारियों को चेतावनी जारी की है। सीएम ने कहा कि जलभराव हुआ तो अधिकारियों पर कार्रवाई होगी, इसलिए सभी अपना काम ठीक से करें।

एक्शन में आईं सीएम रेखा गुप्ता।- India TV Hindi
एक्शन में आईं सीएम रेखा गुप्ता। Image Source : PTI

दिल्ली में बीते कुछ समय से भारी बारिश देखी जा रही है। बारिश के पानी के चलते कुछ इलाकों में जलभराव भी देखने को मिला है। अब दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता जलभराव के मुद्दे पर एक्शन मोड में आ गई हैं। सीएम रेखा गुप्ता ने अधिकारियों को चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि अधिकारियों को जिन इलाकों की जिम्मेदारी मिली है, वहां से अगर जलभराव की सूचना मिलती है तो उन अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

अधिकारी अपना काम ठीक से करें- सीएम रेखा गुप्ता

सीएम रेखा गुप्ता सोमवार को अपने निर्वाचन उत्तरी दिल्ली के शालीमार बाग में पहुंची थीं। यहां उन्होंने सीवर, गैस और पानी की पाइपलाइनों का उद्घाटन किया। इस दौरान सीएम रेखा ने चेतावनी देते हुए कहा कि "मैं चाहती हूं कि जलभराव वाले स्थानों की निगरानी करने वाले अधिकारी अपना काम ठीक से करें, नहीं तो उन पर कार्रवाई की जा सकती है।" 

अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की गई

दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने जानकारी दी है कि बीते महीने दिल्ली में अधिकारियों को हर जलभराव वाले स्थान की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। सीएम ने बारिश में मिंटो ब्रिज अंडरपास के जलमग्न होने की घटना पर भी बात की है। उन्होंने जानकारी दी है कि अंडरपास के जलमग्न होने पर अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की गई थी।

सीएम ने आम आदमी पार्टी पर लगाया आरोप

सीएम रेखा गुप्ता ने सोमवार को आम आदमी पार्टी पर व्हाट्सएप के माध्यम से झुग्गी बस्तियों को तोड़े जाने के बारे में झूठ फैलाने का आरोप भी लगाया है। सीएम रेखा ने साफ तौर पर कहा कि शहर में कोई भी झुग्गी-झोपड़ी तब तक नहीं तोड़ी जाएगी, जब तक वहां के स्थायी मकान नहीं मुहैया कराए जाते। सीएम रेखा ने कहा- "मैं झुग्गीवासियों से वादा करती हूं कि आपको पक्के मकान मुहैया कराए जाएंगे और तब तक आप अपनी झुग्गियों में सभी सुविधाओं के साथ सुरक्षित रहेंगे।" (इनपुट: PTI)

ये भी पढ़ें- IMD Weather Update: दिल्ली में गरज के साथ बारिश के आसार, अगले 5 दिनों के लिए मौसम विभाग का अलर्ट जारी

2 घंटे की बारिश में पानी-पानी हुई दिल्ली, अब लापरवाह अधिकारियों पर गिरी गाज

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।