1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. वृद्धाश्रम पहुंची दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता, शेयर किया वीडियो, लिखा- 'बुजुर्ग हमारे समाज की अमूल्य धरोहर हैं'

वृद्धाश्रम पहुंची दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता, शेयर किया वीडियो, लिखा- 'बुजुर्ग हमारे समाज की अमूल्य धरोहर हैं'

 Edited By: Shakti Singh
 Published : Mar 15, 2026 06:33 pm IST,  Updated : Mar 15, 2026 06:33 pm IST

रविवार के दिन दिल्ली सीएम लंबे समय तक बुजुर्गों के बीच रहीं। उन्होंने कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किए। इस दौरान उन्होंने कहा कि बुजुर्ग हमारे समाज की अमूल्य धरोहर हैं।

Rekha Gupta- India TV Hindi
बुजुर्गों के बीच दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता Image Source : X/REKHAGUPTA

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता रविवार (15 मार्च) को बूढ़पुर स्थित अपना घर आश्रम के 12वें वार्षिकोत्सव में सम्मिलित हुई। इस दौरान संस्था का रजत जयंती समारोह भी मनाया गया। पिछले 26 वर्षों से यह संस्थान बेसहारा, निराश्रित और अस्वस्थ लोगों की निस्वार्थ भाव से सेवा कर रहा है। वर्तमान में इसके 70 से अधिक केंद्र भारत में संचालित हैं और विदेशों में भी इसकी सेवाएं निरंतर विस्तारित हो रही हैं।

श्रद्धेय पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के 'अंत्योदय' के दर्शन को ध्येय मानते हुए हमारी सरकार भी दिल्ली के प्रत्येक जरूरतमंद तक सम्मान, सुरक्षा और सहायता पहुंचाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ निरंतर कार्य कर रही है। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता श्याम जाजू, सांसद योगेंद्र चंदोलिया, विधायक राजकरण खत्री तथा संस्था से जुड़े कई गणमान्यजन उपस्थित रहे। जनसेवा के इस पुनीत कार्य के लिए दिल्ली सीएम ने'अपना घर आश्रम' संस्था को हार्दिक साधुवाद एवं शुभकामनाएं दीं।

सोशल मीडिया पर शेयर किए वीडियो

दिल्ली सीएम ने सोशल मीडिया पर कई वीडियो शेयर किए और तस्वीरें भी शेयर कीं। इन तस्वीरों में वह बुजुर्गों से मिलकर उनके साथ बातचीत करती नजर आ रही हैं। ऐसा ही एक वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, "बुजुर्ग हमारे समाज की अमूल्य धरोहर हैं। उनके अनुभव, उनके आशीर्वाद और उनका जीवन संघर्ष हमारी आने वाली पीढ़ियों के लिए मार्गदर्शन बनता है।"

बुजुर्गों के लिए पेंशन योजना चला रही दिल्ली सरकार

दिल्ली में बुजुर्गों के लिए सरकार और केंद्र सरकार की कई योजनाएं चल रही हैं। दिल्ली वृद्धावस्था पेंशन योजना दिल्ली सरकार की सबसे प्रमुख योजना है, जो 60 वर्ष से अधिक उम्र के जरूरतमंद बुजुर्गों को मासिक आर्थिक सहायता प्रदान करती है। हालिया अपडेट के अनुसार 60-69 वर्ष के बुजुर्गों के ₹2,000 से ₹2,500 प्रति माह और 70 वर्ष से ज्यादा उम्र होने पर ₹2,500 से ₹3,000 प्रति माह दिए जाते हैं। वर्तमान में 4.35 लाख से अधिक लाभार्थी हैं और सरकार योग्यता सत्यापन कर रही है।

यह भी पढ़ें-

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अत्याधुनिक उभयचर एक्स्कवेटर मशीनों को हरी झंडी दिखाई, हुई नजफगढ़ ड्रेन की सफाई की शुरुआत

दिल्ली के नेचर बाजार में लगी भीषण आग, करीब 40 दुकानें जलकर खाक

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।