1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली में 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 1061 नए मामले आए सामने, 13 और लोगों की हुई मौत

दिल्ली में 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 1061 नए मामले आए सामने, 13 और लोगों की हुई मौत

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 24, 2020 09:27 pm IST,  Updated : Aug 24, 2020 10:17 pm IST

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोमवार (24 अगस्त) को कोरोना वायरस के 1061 नए मामले सामने आए हैं। दिल्ली में अबतक कोरोना वायरस कुल मामलों की संख्या 1,62,588 पहुंच गई है।

Delhi Coronavirus cases death toll latest update news till 24 August- India TV Hindi
Delhi Coronavirus cases death toll latest update news till 24 August Image Source : FILE PHOTO

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोमवार (24 अगस्त) को कोरोना वायरस के 1061 नए मामले सामने आए हैं। दिल्ली सरकार से मिली जानकारी के मुताबिक, दिल्ली में अबतक कोरोना वायरस कुल मामलों की संख्या 1,62,588 पहुंच गई है। जिसमें 1,46,588 रिकवर मामले, 11,626 सक्रिय मामले और 4,313 मौतें शामिल हैं। दिल्ली में पिछले 24 घंटे में कोरोना के जहां 1061 मामले सामने आए हैं वहीं 1200 डिस्चार्ज/रिकवरी/माइग्रेट हुए हैं साथ ही पिछले 24 घंटे में 13 लोगों की मौत हुई है। 

दिल्ली में फिलहाल 11,626 मरीजों का उपचार चल रहा है। इनमें से 6143 मरीज घर पर पृथक-वास में हैं। पिछले 24 घंटे में 1200 मरीज ठीक हुए हैं। शहर में निषिद्ध क्षेत्रों की संख्या 644 है। अस्पतालों में कुल 14,127 बेड हैं, जिनमें से 3590 पर मरीज हैं। 

पिछले सप्ताह से संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी के बारे में सवाल पूछे जाने पर दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने सोमवार (24 अगस्त) को कहा कि शहर में संक्रमण दर 10 प्रतिशत से नीचे है। बुलेटिन के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में कुल 11,910 जांच की गयी है। इनमें आरटी-पीसीआर, सीबीनेट, ट्रूनेट विधि से 3,826 नमूनों की जांच की गयी जबकि 8,084 जांच रैपिड एंटीजन पद्धति से की गयी। दिल्ली में कुल 14,43,004 जांच हो चुकी है । 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।