1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. Delhi Crime News: दिल्ली के नेब सराय में हुई गोलीबारी, एक की मौत, एक घायल

Delhi Crime News: दिल्ली के नेब सराय में हुई गोलीबारी, एक की मौत, एक घायल

 Edited By: Pankaj Yadav
 Published : Aug 27, 2022 07:07 pm IST,  Updated : Aug 27, 2022 07:07 pm IST

Delhi Crime News: दिल्ली के नबे सराय इलाके में एक अज्ञात हमलावर ने कार रोक कर अंधाधुंध फायरिंग की। जिसमें एक व्यक्ति की गोली लगने से उसकी मौत हो गई वहीं दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।

हमले में युवक की मौत- India TV Hindi
हमले में युवक की मौत

Highlights

  • हमले में 1 की मौत, 1 घायल
  • मृतक को लगी है 8 गोलियां
  • पुलिस ने मामला दर्ज किया

Delhi Crime News: साउथ दिल्ली के नेब सराय इलाके में एक अज्ञात हमलावर द्वारा की गई गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गयी जबकि एक अन्य घायल हो गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने कई बार गोलियां बरसाईं। शुक्रवार को रात करीब आठ बजे पुलिस को गोलीबारी की सूचना मिली थी और घायलों को अस्पताल ले जाया गया। उन्होंने कहा कि राजू पार्क, देवली के पास पुलिस को खून के धब्बे और छह खाली कारतूस सड़क पर पड़े मिले। पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) बेनिता मैरी जैकर के मुताबिक, पुलिस अस्पताल पहुंची जहां देवली स्थित बैंक कॉलोनी निवासी कपिल पंवार को मृत घोषित कर दिया गया। 

हमले में मृतक को लगी 8 गोलियां

मृतक के शरीर के ऊपरी हिस्से में गोली लगने के कई निशान मिले हैं। पुलिस का कहना है कि मृतक को आठ गोलियां लगी थीं। हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सही संख्या का पता चलेगा। पुलिस ने बताया कि संगम विहार निवासी प्रमोद नाम के व्यक्ति को भी गोली लगने के कारण अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उसके दाहिने पैर में तीन गोलियां लगी हैं। पुलिस को दिए बयान में घायल प्रमोद ने बताया कि घटना के समय वह पंवार की कार में था। अचानक एक व्यक्ति आया और उसने पंवार पर गोलियां बरसा दीं, जिससे वह भी घायल हो गया। 

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की

पुलिस ने नेब सराय थाने में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि पुलिस का दल मृतक संबंधित संदिग्धों और प्रतिद्वंद्वियों का सत्यापन कर रहा है। साथ ही, पास के इलाके के CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि मृतक के शव को एम्स अस्पताल में सुरक्षित रखा गया है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।