1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. सरेआम गैंगवॉर से दहली राजधानी दिल्ली, संगम विहार में हुई खौफनाक वारदात

सरेआम गैंगवॉर से दहली राजधानी दिल्ली, संगम विहार में हुई खौफनाक वारदात

 Reported By: Kumar Sonu Edited By: Subhash Kumar
 Published : Jan 06, 2025 11:38 am IST,  Updated : Jan 06, 2025 11:38 am IST

राजधानी दिल्ली से गैंगवॉर की दिल दहलाने वाली खबर सामने आ रही है। दिल्ली के संगम विहार इलाके में गैंगवॉर की खौफनाक वारदात हुई है।

सांकेतिक फोटो।- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो। Image Source : ANI

राजधानी दिल्ली बीती रात को गैंगवॉर से दहल उठी है। गैंगवॉर की ये घटना दिल्ली के संगम विहार इलाके से सामने आई है। जानकारी के मुताबिक, संगम विहार में बीती रात हुई गैंगवॉर में तीन लोग घायल हो गए हैं। इनमें से 2 लोग बुरी तरह से घायल हैं। घायलों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है और वहां उनका इलाज किया जा रहा है। आइए जानते हैं इस गैंगवॉर के मामले के बारे में सबकुछ।

युवक को गोली मारी गई

राजधानी दिल्ली के संगम विहार में हुए गैंगवार में नासिर नाम के एक युवक को गोली मार दी गई है। जानकारी के मुताबिक, गोली नासिर की गर्दन में लगी है। आरोपी जब नासिर के दूसरे साथी को मारने जा रहे थे तो नासिर के परिवार के लोगों ने दोनों हमलावरों को घेर लिया। परिजन और दूसरे लोगों ने हमलावर साहिल और राहुल से पिस्टल छीन ली। दोनों पर पत्थर व पत्थर की पटिया से हमला कर दिया।

दो की हालत गंभीर

अब तक मिली जानकारी के मुताबिक, गैंगवॉर में राहुल को पैर के अलावा कई जगहों पर फैक्चर आए हैं। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और वहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस विभाग के सूत्रों का कहना है कि नासिर व साहिल की हालत बहुत ही गंभीर है और दोनों आईसीयू में भर्ती हैं।

ये भी पढे़ं- दिल्ली-NCR में फिर बारिश, बढ़ेगी ठंड; हवा में सुधार के बाद हटा GRAP-3, पढ़े पूरी डिटेल

भाजपा नेता रमेश बिधूड़ी ने सीएम आतिशी को लेकर दिया विवादित बयान, जानें क्या कहा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।