1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. 1 लाख का इनामी गैंगस्टर नासिर अपने 3 साथियों समेत गिरफ्तार, पटपड़गंज हत्याकांड में भी था शामिल

1 लाख का इनामी गैंगस्टर नासिर अपने 3 साथियों समेत गिरफ्तार, पटपड़गंज हत्याकांड में भी था शामिल

 Reported By: Jatin Sharma @jatin89_sharma
 Published : Sep 14, 2020 07:01 pm IST,  Updated : Sep 14, 2020 07:01 pm IST

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने सोमवार (14 सितंबर) को दिन-दहाड़े पटपड़गंज चौराहे पर हत्याकांड में शामिल नार्थ ईस्ट दिल्ली के गैंगस्टर नासिर को उसके 3 साथियों समेत गिरफ्तार कर लिया।

Delhi gangster Nasir with Rs one lakh bounty arrested by police- India TV Hindi
Delhi gangster Nasir with Rs one lakh bounty arrested by police Image Source : INDIA TV

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने सोमवार (14 सितंबर) को दिन-दहाड़े पटपड़गंज चौराहे पर हत्याकांड में शामिल नार्थ ईस्ट दिल्ली के गैंगस्टर नासिर को उसके 3 साथियों समेत गिरफ्तार कर लिया। दिल्ली में नासिर और छेनू गैंग के बीच काफी समय से गैंगवार चल रही थी। ये शक जताया जा रहा है कि नासिर और उसके साथियों ने रविवार को मधु विहार इलाके में योगेश नाम के युवक की कार के अंदर गोली मारकर हत्या की थी। पुलिस इस मर्डर में उसकी भूमिका की जांच कर रही है।

नासिर कल (13 सितंबर) दिन-दहाड़े पटपड़गंज चौराहे पर योगेश नाम के शख्स की हत्या में भी शामिल था। स्पेशल सेल के सोर्सेस के मुताबिक नासिर खुद कल हुई गोलीबारी में शामिल था। नासिर और उसके तीन गुर्गों को कई असलहों के साथ सेल ने गिरफ्तार किया है। नासिर का नाम दिल्ली दंगों में हथियारों की सप्लाई में भी आया था जिसकी तफ्तीश भी स्पेशल सेल करेगी। नासिर पर एक लाख रुपये का रिवॉर्ड था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।