1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली: जापानी पार्क में पेड़ से लटका मिला लड़की का शव, मच गया हड़कंप

दिल्ली: जापानी पार्क में पेड़ से लटका मिला लड़की का शव, मच गया हड़कंप

 Written By: Rituraj Tripathi @riturajfbd
 Published : May 03, 2025 12:36 pm IST,  Updated : May 03, 2025 12:49 pm IST

जापानी पार्क में एक लड़की का शव दुपट्टे से पेड़ से लटका हुआ मिला। मृतक की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

Delhi Police- India TV Hindi
दिल्ली पुलिस Image Source : PTI/FILE

नई दिल्ली: दिल्ली से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां के जापानी पार्क में एक लड़की का शव पेड़ से लटका हुआ मिला है। दिल्ली पुलिस के मुताबिक, सुबह 6:45 बजे प्रशांत विहार पुलिस स्टेशन में सूचना मिली कि जापानी पार्क में एक अज्ञात किशोरी पेड़ से लटकी हुई मिली है। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और पाया कि किशोरी दुपट्टे से पेड़ से लटकी हुई थी। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। क्राइम ब्रांच और एफएसएल की टीमों को मौके पर बुलाया गया है। मृतक की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं। आगे की जांच जारी है। ये जानकारी दिल्ली पुलिस के हवाले से सामने आई है।

सुल्तानपुरी में हालही में हुई थी एक हत्या

इससे पहले दिल्ली के सुल्तानपुरी इलाके में बुधवार को चाकू मारकर एक युवक की हत्या कर दी गई थी। हथियारबंद बदमाशों ने युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर उसकी जान ले ली। परिजनों का आरोप है कि पुरानी रंजिश के कारण ये हत्या की गई है। मृतक की पहचान सूरज के रूप में हुई है, जिसकी उम्र 21 साल थी। युवक की कुछ दिन पहले ही शादी हुई थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मृतक के परिजनों ने बताया कि 2-3 साल से झगड़ा कर रहा था। चांद का झगड़ा था। चांद यूट्यूबर था, उसके साथ में ये लोग आए थे। हॉस्पिटल के पास आए और कार आगे लगाकर सूरज को रोका फिर चाकू मारकर चले गए। आरोपी 2-3 बाइक पर आए थे। इमरजेंसी वार्ड में उसे देखने नहीं दिया। पुलिस ने मदद नहीं की।

उत्तरी दिल्ली के गुलाबी बाग इलाके में महिलाओं के सार्वजनिक शौचालय के बाहर खड़े होने से मना करने पर दो नाबालिगों ने दो पुरुषों पर चाकू से हमला कर दिया। पुलिस ने बुधवार को बताया कि दोनों नाबालिगों को हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस के अनुसार, यह घटना 25 अप्रैल की रात करीब आठ बजे उस समय हुई, जब पीड़ित बीपत और नरेश ने इलाके में महिलाओं के सार्वजनिक शौचालय के प्रवेश द्वार पर खड़े आरोपियों को टोका था। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।