1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. मुंबई इंडियंस के लिए खेल चुके इस IPL खिलाड़ी पर लटकी गिरफ्तारी की तलवार, रेप केस में तलाश कर रही पुलिस

मुंबई इंडियंस के लिए खेल चुके इस IPL खिलाड़ी पर लटकी गिरफ्तारी की तलवार, रेप केस में तलाश कर रही पुलिस

 Edited By: India TV News Desk
 Published : May 02, 2025 06:41 pm IST,  Updated : May 02, 2025 07:10 pm IST

आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए खेल चुके क्रिकेटर शिवालिक शर्मा की मुश्किलें बढ़ गई है। जोधपुर में शिवालिक के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया गया है।

क्रिकेटर शिवालिक शर्मा- India TV Hindi
क्रिकेटर शिवालिक शर्मा Image Source : FILE

जोधपुर: राजस्थान के जोधपुर में क्रिकेटर और आईपीएल खिलाड़ी शिवालिक शर्मा के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है। एक युवती ने कुड़ी भगतासनी हाउसिंग बोर्ड पुलिस थाने में शिवालिक के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है। एसीपी आनंद सिंह ने बताया कि रेप का केस दर्ज होने के बाद जोधपुर पुलिस आरोपी शिवालिक शर्मा की तलाश कर रही है। पुलिस ने बताया कि उसे कभी भी गिरफ्तार किया जा सकता है।

शादी का झांसा देकर रेप करने का आरोप

थाना प्रभारी हमीर सिंह ने बताया कि शिवालिक शर्मा पर पीड़िता के घर जाकर जोधपुर में दुष्कर्म करने का आरोप है। शर्मा आईपीएल में बड़ौदा और मुंबई इंडियंस के लिए खेल चुके हैं। आरोप है कि शिवालिक सगाई से पहले ही एक युवती के साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाया और फिर शादी से मुकर गए। आरोप है कि शादी का झांसा देकर उन्होंने युवती के साथ दुष्कर्म किया। 

एसीपी आनंद सिंह ने बताया कि शिकायतकर्ता कुड़ी भगतसुनी के सेक्टर 2 की निवासी है और उसने शिवालिक शर्मा के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। पुलिस क्रिकेटर की तलाश कर रही है। पुलिस ने बताया कि उसे कभी भी गिरफ्तार किया जा सकता है। शर्मा ने घरेलू क्रिकेट में बड़ौदा का प्रतिनिधित्व किया है। पुलिस ने पीड़िता की मेडिकल रिपोर्ट और अदालत के समक्ष शिकायतकर्ता की न्यायिक बयान दर्ज करने के बाद आरोपी के नाम का खुलासा किया। 

 एफआईआर में लगे हैं ये आरोप

पुलिस की एफआईआर के अनुसार, शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि क्रिकेटर ने शादी का वादा करके सगाई की और शारीरिक संबंध बनाए। लड़की ने बताया कि वह फरवरी 2023 में गुजरात के वडोदरा गई थी, तभी उसकी शिवालिक से मुलाकात हुई। शिवालिक गुजरात के वडोदरा का रहने वाला है। क्रिकेटर और शिकायतकर्ता दोनों दोस्त बन गए। फोन पर अक्सर बात करने से नजदीकियां बढ़ती गईं। इसके बाद दोनों के माता-पिता एक-दूसरे से मिले। अगस्त 2023 में शिवालिक के माता-पिता जोधपुर आए। इसके बाद दोनों पक्षों की सहमति से सगाई हुई थी।

शिकायतकर्ता के अनुसार सगाई के बाद जब शिवालिक वापस जोधपुर आया तो दोनों के बीच शारीरिक संबंध बने। दोनों जयपुर समेत राजस्थान में कई जगहों पर गए। हालांकि, मामला तब अलग हो गया जब अगस्त 2024 में कथित तौर पर शिकायतकर्ता को वडोदरा बुलाया गया और शिवालिक के माता-पिता ने कथित तौर पर उससे कहा कि वह एक क्रिकेटर है, उसे दूसरी जगहों से प्रपोजल मिल रहे हैं। ऐसे में उसके साथ यह सगाई जारी नहीं रह सकती। 

2024 में मुंबई इंडियंस के लिए खेला था शिवालिक

इसके बाद शिकायतकर्ता पुलिस के पास गई और एफआईआर दर्ज कराई। मामले की जांच कुड़ी भगतसुनी थाना प्रभारी कर रहे हैं। पुलिस ने बताया कि गवाहों के बयान दर्ज किए गए हैं। वह 2024 में आईपीएल टीम मुंबई इंडियंस के लिए खेला था। वह एक ऑलराउंडर है। इस मुद्दे पर शिवालिक या उनके वकीलों की ओर से अभी कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

रिपोर्ट- चंद्रशेखर व्यास, जोधपुर

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।