1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. कोरोना वायरस: दिल्ली सरकार ने लगाई कई पाबंदियां, महाराष्ट्र से विमान से दिल्ली आने वाले यात्रियों के लिए RT-PCR नेगेटिव रिपोर्ट जरूरी

कोरोना वायरस: दिल्ली सरकार ने लगाई कई पाबंदियां, महाराष्ट्र से विमान से दिल्ली आने वाले यात्रियों के लिए RT-PCR नेगेटिव रिपोर्ट जरूरी

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 10, 2021 10:54 pm IST,  Updated : Apr 10, 2021 11:59 pm IST

दिल्ली में बढ़ते कोरोना मामलों को देखते हुए दिल्ली सरकार ने शनिवार देर रात नई पाबंदियां लगाने का फैसला लिया है। दिल्ली सरकार ने कोविड-19 मामलों में बढ़ोतरी के मद्देनजर सभी तरह के सामाजिक, राजनीतिक, खेल, मनोरंजन, सांस्कृतिक एवं धार्मिक सभाओं पर रोक लगायी।

कोरोना वायरस: दिल्ली सरकार ने लगाई कई पाबंदियां, महाराष्ट्र से विमान से दिल्ली आने वाले यात्रियों के- India TV Hindi
कोरोना वायरस: दिल्ली सरकार ने लगाई कई पाबंदियां, महाराष्ट्र से विमान से दिल्ली आने वाले यात्रियों के लिए RT-PCR नेगेटिव रिपोर्ट जरूरी Image Source : PTI

नई दिल्ली। दिल्ली में बढ़ते कोरोना मामलों को देखते हुए दिल्ली सरकार ने शनिवार देर रात नई पाबंदियां लगाने का फैसला लिया है। राष्ट्रीय राजधानी में कोविड-19 के बढ़ते मामलों के मद्देनजर दिल्ली सरकार ने शनिवार को सख्त पाबंदियों की घोषणा की। मेट्रो, डीटीसी एवं क्लस्टर बसें 50 प्रतिशत क्षमता के साथ संचालित करने की अनुमति प्रदान की गई है इसके अलावा शादी समारोह में 50 मेहमान ही शामिल हो सकेंगे। 

दिल्ली सरकार ने कोविड-19 मामलों में बढ़ोतरी के मद्देनजर सभी तरह के सामाजिक, राजनीतिक, खेल, मनोरंजन, सांस्कृतिक एवं धार्मिक सभाओं पर रोक लगा दी है। डीडीएमए ने कहा कि महाराष्ट्र से विमान के जरिए दिल्ली आने वाले यात्रियों के लिए आरटी-पीसीआर नेगेटिव रिपोर्ट जरूरी होगी और नेगेटिव रिपोर्ट नहीं होने पर 14 दिवसीय पृथक-वास में रहना होगा। 

दिल्ली सरकार ने कोविड-19 मामलों में बढ़ोतरी के मद्देनजर सभी तरह के सामाजिक, राजनीतिक, खेल, मनोरंजन, सांस्कृतिक एवं धार्मिक सभाओं पर रोक लगायी। राष्ट्रीय एवं वैश्विक कार्यक्रमों में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों के प्रशिक्षण के उद्देश्य को छोड़कर दिल्ली में तरण ताल बंद रहेंगे।  

दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में अंतिम संस्कार में 20 लोगों से अधिक के शामिल होने की इजाजत नहीं होगी जबकि विवाह कार्यक्रम में अधिकतम 50 व्यक्ति तक शामिल हो सकते हैं।

कोविड-19 के बढ़ते मामलों को लेकर डीडीएमए ने कहा, दिल्ली में रेस्तरां, बार को 50 प्रतिशत क्षमता के साथ संचालित करने की अनुमति रहेगी। डीडीएमए ने कहा कि दिल्ली में कॉलेज, कोचिंग संस्थान बंद रहेंगे। डीडीएमए के मुताबिक, राष्ट्रीय एवं वैश्विक कार्यक्रमों में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों के प्रशिक्षण के उद्देश्य को छोड़कर दिल्ली में तरण ताल बंद रहेंगे।

कोविड-19 के बढ़ते मामलों के मद्देनजर दिल्ली मेट्रो, डीटीसी एवं क्लस्टर बसें 50 प्रतिशत क्षमता के साथ संचालित होंगी। डीडीएमए ने कहा कि महाराष्ट्र से विमान से दिल्ली आने वाले यात्रियों के लिए आरटी-पीसीआर नेगेटिव रिपोर्ट जरूरी, रिपोर्ट न होने पर 14 दिवसीय पृथकवास जरूरी होगा। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।