नयी दिल्ली: दिल्ली सरकार की एक समिति ने कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में तेजी से हो रही वृद्धि को देखते हुए इससे निपटने के लिए प्रगति मैदान, तालकटोरा इंडोर स्टेडियम, इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम, जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम को कोविड-19 मरीजों के इलाज के लिए अस्थायी अस्पताल में तब्दील करने का सुझाव दिया है। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह बात कही।
Related Stories
उन्होंने कहा कि उपराज्यपाल अनिल बैजल द्वारा गठित समिति ने त्यागराज इंडोर स्टेडियम और ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम को भी इस उद्देश्य के लिए इस्तेमाल करने का सुझाव दिया है। इससे पहले दिन में, उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि 31 जुलाई तक शहर में कोविड-19 के मामले साढ़े पांच लाख तक पहुंच सकते हैं और ऐसे में करीब 80,000 बिस्तरों की आवश्यकता होगी।