1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. पांच हजार युवाओं को हेल्थ असिस्टेंट की ट्रेनिंग दी जाएगी : केजरीवाल

पांच हजार युवाओं को हेल्थ असिस्टेंट की ट्रेनिंग दी जाएगी : केजरीवाल

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 16, 2021 12:18 pm IST,  Updated : Jun 16, 2021 01:31 pm IST

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में कोरोना की तीसरी लहर से निपटने की पूरी तैयारी है। उन्होंने कहा कि दिल्ली के पांच हजार युवाओं को हेल्थ असिस्टेंट की ट्रेनिंग दी जाएगी।

दिल्ली के पांच हजार युवाओं को हेल्थ अस्टिटेंट ट्रेनिंग दी जाएगी : केजरीवाल- India TV Hindi
दिल्ली के पांच हजार युवाओं को हेल्थ अस्टिटेंट ट्रेनिंग दी जाएगी : केजरीवाल Image Source : FILE

नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में कोरोना की तीसरी लहर से निपटने की पूरी तैयारी है। उन्होंने कहा कि दिल्ली के पांच हजार युवाओं को हेल्थ असिस्टेंट की ट्रेनिंग दी जाएगी। केजरीवाल ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि सरकार ने 5,000 हेल्थ असिस्टेंट तैयार करने की एक बहुत महत्त्वाकांक्षी योजना बनाई है। 5,000 युवाओं को 2-2 हफ़्ते की ट्रेनिंग दी जाएगी, आईपी यूनिवर्सिटी ये ट्रेनिंग दिलवाएगी। दिल्ली के 9 बड़े मेडिकल इंस्टीट्यूट में बेसिक ट्रेनिंग दी जाएगी।

केजरीवाल ने कहा कि स्वास्थ्य सहायकों या सामुदायिक नर्सिंग सहायकों को ‘नर्सिंग’ और स्वास्थ्य रक्षा में दो सप्ताह का बुनियादी प्रशिक्षण दिया जाएगा। 28 जून को 500 लोगों के पहले जत्थे के साथ यह प्रशिक्षिण शुरू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि महामारी की तीसरी लहर के दौरान जब भी उनकी सेवाओं की आवश्यकता होगी, स्वास्थ्य सहायकों को बुलाया जाएगा। जितने दिन वे काम करेंगे, उनके हिसाब से उन्हें भुगतान किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रशिक्षण के लिए आवेदन करने वालों को 12वीं पास होना चाहिए और उनकी उम्र कम से कम 18 साल होनी चाहिए। प्रशिक्षण के लिए आवेदन 17 जून से ‘‘पहले आओ, पहले पाओ’’ के आधार पर स्वीकार किए जाएंगे। 

इनपुट-भाषा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।