1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश, उमस भरी गर्मी से मिली राहत, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश, उमस भरी गर्मी से मिली राहत, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

 Edited By: Niraj Kumar
 Published : Aug 05, 2023 06:53 am IST,  Updated : Aug 05, 2023 11:51 am IST

राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में देर रात से हो रही झमाझम बारिश से मौसम एक बार फिर सुहाना हो गया है। तापमान कम होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली है।

राजधानी दिल्ली में बारिश- India TV Hindi
राजधानी दिल्ली में बारिश Image Source : एएनआई

नई दिल्ली:  राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में शुक्रवार देर रात से हो रही झमाझम बारिश से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है। तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। वहीं बारिश  कई जगह सड़कों पर पानी भी भर गया है इससे ट्रैफिक की रफ्तार भी धीमी रही। वहीं मौसम विभाग ने आज और कल के लिए दिल्ली में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। शनिवार और रविवार को राजधानी और आसपास के इलाकों में बारिश के आसार हैं। 

गर्मी और उमस से परेशान थे लोग

हालांकि, इससे पहले शुक्रवार को भी राजधानी में हल्की बारिश हुई थी और न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया था। वहीं इससे पहले राजधानी के लोग भारी उमस और गर्मी से बेहाल थे। अब बारिश की बूंदों से दिल्लीवासियों को राहत मिली है।

दिल्ली और आसपास के इलाकों में आज बादल छाए रहने का अनुमान है। दिल्ली का अधिकतम तापमान आज 33 डिग्री रह सकता है वहीं न्यूनतम तापमान करीब 26 डिग्री रहने का अनुमान है। वहीं रविवार को भी दिल्ली-एनसीआर में बारिश होगी।

अगस्त के पहले सप्ताह में मानसून कमजोर

पिछले महीने हुई रिकॉर्ड बारिश के बाद इस महीने के पहले सप्ताह में मानसून कमजोर रहा है। अगस्त महीने के शुरुआती चार दिनों में सामान्य से 54 प्रतिशत बारिश कम हुई है। पिछले महीने जुलाई में दिल्ली में 384.6 मिमी बारिश हुई थी जो सामान्य (209.7 मिमी) से 83 प्रतिशत ज्यादा है।

वहीं बारिश से हवा की गुणवत्ता पर भी फर्क पड़ा है। वायु गुणवत्ता का सूचकांक भी संतोषजनक श्रेणी में बना हुआ है। अगले दो-तीन दिन दिल्ली की हवा साफ-सुथरी बने रहने का अनुमान है। दिल्ली में शनिवार सुबह नौ बजे समग्र वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 91 दर्ज किया गया, जो 'संतोषजनक' श्रेणी में आता है। शून्य से 50 के बीच एक्यूआई ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।