1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. Delhi: पालतू कुत्ते के साथ दरिंदगी, पूंछ से पकड़कर पटका, फिर सिर पर लोहे की रॉड मारी, विवाद में 3 लोग घायल

Delhi: पालतू कुत्ते के साथ दरिंदगी, पूंछ से पकड़कर पटका, फिर सिर पर लोहे की रॉड मारी, विवाद में 3 लोग घायल

 Reported By: Jatin Sharma Edited By: Rituraj Tripathi
 Published : Jul 04, 2022 09:09 am IST,  Updated : Jul 04, 2022 09:12 am IST

Delhi: धर्मवीर ने पालतू कुत्ते को पूंछ से पकड़कर फेंक दिया और उसकी पिटाई करने लगा। धर्मवीर ने कुत्ते के मालिक रक्षित, उसके मामा और मामी पर लोहे की रॉड से हमला किया।

Delhi Police- India TV Hindi
Delhi Police Image Source : REPRESENTATIVE PICTURE

Highlights

  • दिल्ली के पश्चिम विहार में पालतू कुत्ते के साथ दरिंदगी
  • पूंछ से पकड़कर पटका, फिर सिर पर मारी रॉड
  • विवाद में 3 लोग घायल हुए

Delhi: दिल्ली के पश्चिम विहार इलाके में एक परिवार के पालतू कुत्ते के भौंकने पर बड़ा विवाद हो गया, जिसके बाद एक शख्स ने परिवार के 3 लोगों पर लोहे के पाइप से हमला कर दिया। इस हमले में तीनों लोग घायल हुए हैं। दरअसल रक्षित नाम का युवक अपने परिवार के साथ पश्चिम विहार इलाके में रहता है। रक्षित ने बताया कि रविवार सुबह उसके पड़ोस की गली में रहने वाला एक शख्स धर्मवीर दहिया उनके घर के सामने से जा रहा था। उस दौरान उनका पालतू कुत्ता घर के गेट पर बैठा हुआ था। इस बीच उनका पालतू कुत्ता धर्मवीर और उनके पीछे जा रहे गली के कुत्तों पर भौंका तो धर्मवीर नाराज हो गया और पालतू कुत्ते को पूंछ से पकड़कर फेंक दिया।

धर्मवीर ने कुत्ते को ईंट और लोहे की रॉड से मारा 

इसके बाद धर्मवीर कुत्ते के साथ मारपीट करने लगा। रक्षित का आरोप है कि धर्मवीर ने एक ईंट उठाकर पालतू कुत्ते को मारी, जो कुत्ते को तो नहीं लगी लेकिन रक्षित के आकर लगी। इसके बाद धर्मवीर अपने घर से लोहे का पाइप लेकर आया और कुत्ते के सिर पर मारा। धर्मवीर यहीं नहीं रुका, उसने रक्षित के मामा और मामी पर भी हमला किया। ये पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है।

रक्षित ने पश्चिम विहार थाने में अपनी शिकायत दे दी है। हालांकि एफआईआर होना अभी बाकी है। इस पूरे मामले में तीन लोग रक्षित उसके मामा हेमंत और मामी यशोदा घायल हो गए हैं। उनका इलाज चल रहा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।