Wednesday, February 11, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली के लोग ध्यान दें, आज और कल इन इलाकों में पानी की सप्लाई रहेगी बाधित, देंखे पूरी लिस्ट

दिल्ली के लोग ध्यान दें, आज और कल इन इलाकों में पानी की सप्लाई रहेगी बाधित, देंखे पूरी लिस्ट

Edited By: Mangal Yadav @MangalyYadav
Published : Feb 11, 2026 01:17 pm IST, Updated : Feb 11, 2026 01:22 pm IST

दिल्ली में 11 और 12 फरवरी को कई जगहों पर पानी की किल्लत का सामना करना पड़ सकता है। दिल्ली जल बोर्ड ने बताया कि पाइपलाइन की मरम्मत की वजह से कई जगहों पर पानी की सप्लाई बाधित रहेगी।

सांकेतिक तस्वीर- India TV Hindi
Image Source : ANI सांकेतिक तस्वीर

नई दिल्लीः दिल्ली में आज और कल यानी 11 और 12 फरवरी को कई इलाकों में पानी की किल्लत का सामना करना पड़ सकता है। दिल्ली जलबोर्ड ने बताया कि चंद्रावल जल शोधन संयंत्र से संबंधित पाइपलाइन का मरम्मत का काम चल रहा है। इसकी वजह से दिल्ली के कई जगहों पर पानी की आपूर्ति बाधित रहेगी।

आज इन इलाकों में पानी की सप्लाई बाधित रहेगी

दिल्ली जल बोर्ड के अनुसार, 11 फरवरी को हिरणकूदना, बक्करवाला गांव और लोकनायक पुरम में पानी की आपूर्ति बाधित रहेगी। टिकरी गांव, मुंडका गांव, नीलवाल गांव, किशन गढ़ और महरौली स्वर्ण पार्क वगैरह में भी पानी की सप्लाई बाधित रहेगी। LIG पुल प्रहलाद और HR-ब्लॉक P.P. पुर के लोगों को भी पानी की किल्लत का सामना करना पड़ सकता है।

12.02.2026 को इन इलाकों में पानी की किल्लत रहेगी

अर्जुन पार्क, इंद्र पार्क, नंगली सकरावती, प्रेम विहार, निरंजन पार्क, नगली विहार एक्सटेंशन, जेमिनी पार्क, घासीपुरा गांव, राणा जी एन्क्लेव, श्याम विहार Ph-I,II, श्याम विहार से जुड़ी कॉलोनियां और दीनपुर गांव में पानी की किल्लत का सामना पड़ सकता है। इसके अलावा पपरावत गांव, नया बाज़ार, विजय पार्क, साईं बाबा एन्क्लेव, रोशन मंडी, नाथूराम पार्क, दीपक विहार, अजय पार्क, मकसूदाबाद, किशन गढ़, महरौली, लोकेश पार्क,  वीरेंद्र मार्केट, PTC झारोदा, पंचमुखी मंदिर, लाल कुआं, चुंगी नंबर-02 और लाल कुआं इलाके में भी गुरुवार को पानी की सप्लाई बाधित रहेगी।

दिल्ली जल बोर्ड ने दी ये सलाह

दिल्ली जल बोर्ड ने कहा कि दिल्ली के रहने वालों को सलाह दी जाती है कि वे अपनी ज़रूरत के हिसाब से पहले से ही काफ़ी पानी जमा कर लें। जल बोर्ड ने यह भी कहा कि जरुरत पड़ने पर 1916 और 26137216, 18001217744 नंबर पर कॉल कर पानी के टैंकर मंगा सकते हैं। जल बोर्ड के मुताबिक, पानी के पाइपलाइन के मरम्मत के बाद पानी की सप्लाई सुचारू रूप से चालू कर दी जाएगी। 

 

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement