1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. अभी तिहाड़ जेल में ही रहेंगे मनीष सिसोदिया, कोर्ट ने फिर बढ़ाई न्यायिक हिरासत

अभी तिहाड़ जेल में ही रहेंगे मनीष सिसोदिया, कोर्ट ने फिर बढ़ाई न्यायिक हिरासत

 Published : Apr 05, 2023 03:42 pm IST,  Updated : Apr 05, 2023 04:40 pm IST

इससे पहले भी राउज एवेन्यू कोर्ट ने ही सीबीआई मामले में भी दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की न्यायिक हिरासत 17 अप्रैल 2023 तक के लिए बढ़ा दी थी। मनीष सिसोदिया रद्द हो चुकी आबकारी नीति में कथित अनियमितताओं से संबंधित मामले में जेल में हैं।

Manish Sisodia, Delhi- India TV Hindi
मनीष सिसोदिया Image Source : FILE

नई दिल्ली: दिल्ली शराब घोटाले में राउज एवेन्यू कोर्ट ने ED के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में  मनीष सिसोदिया की न्यायिक हिरासत एक बार फिर बढ़ा दी है। जिसके बाद अभी उन्हें तिहाड़ जेल में ही रहना पड़ेगा। कोर्ट ने उनकी हिरासत 17 अप्रैल तक बढ़ाई है। 

सीबीआई मामले में भी कोर्ट ने बढ़ाई थी न्यायिक हिरासत 

वहीं इससे पहले भी राउज एवेन्यू कोर्ट ने ही सीबीआई मामले में भी दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की न्यायिक हिरासत 17 अप्रैल 2023 तक के लिए बढ़ा दी थी। मनीष सिसोदिया रद्द हो चुकी आबकारी नीति में कथित अनियमितताओं से संबंधित मामले में जेल में हैं। बता दें कि इससे पहले दिल्ली की अदालत ने केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा जांच की जा रही आबकारी नीति मामले में दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका भी खारिज कर दी थी। राउज एवेन्यू कोर्ट ने अब सिसोदिया को 17 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

26 फरवरी को सिसोदिया को किया गया था गिरफ्तार

गौरतलब है कि सीबीआई ने अब रद्द की जा चुकी दिल्ली आबकारी नीति 2021-22 में कथित भ्रष्टाचार के सिलसिले में कई दौर की पूछताछ के बाद 26 फरवरी को सिसोदिया को गिरफ्तार किया था। सीबीआई द्वारा 26 फरवरी को आप नेता को गिरफ्तार किए जाने के बाद ईडी ने भी उन्हें इसी मामले में 9 मार्च को गिरफ्तार किया था। जांच एजेंसी ने अदालत को सूचित किया था कि पूर्व उपमुख्यमंत्री के ईमेल और मोबाइल से भारी मात्रा में डेटा का भी फोरेंसिक विश्लेषण किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें - 

गुलाम नबी आजाद के Congress पर बयान के बाद हमलावर हुए कांग्रेसी नेता, कही ये बड़ी बात

हिंदू राष्ट्र के लिए आवाज बुलंद कर रहे बागेश्वर बाबा, हनुमान जयंती पर धाम में इकट्ठे होंगे लाखों भक्त 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।