1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली MCD चुनाव: अरविंद केजरीवाल के लिए राजनीति में कोई सगा नहीं, उनके तीन यार, दारु-घोटाला और भ्रष्टाचार- अनुराग ठाकुर

दिल्ली MCD चुनाव: अरविंद केजरीवाल के लिए राजनीति में कोई सगा नहीं, उनके तीन यार, दारु-घोटाला और भ्रष्टाचार- अनुराग ठाकुर

 Published : Nov 25, 2022 09:08 pm IST,  Updated : Nov 26, 2022 06:15 am IST

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल पर हमला बोलते हुए कहा कि, केजरीवाल सरकार ने शराब पॉलिशी में घोटाला किया और घोटाले का प्रमाण है कि उन्हें पॉलिशी वापस लेनी पड़ी।

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर दिल्ली MCD चुनाव के मद्देनजर एक सभा में - India TV Hindi
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर दिल्ली MCD चुनाव के मद्देनजर एक सभा में Image Source : TWITTER

दिल्ली नगर निगम चुनाव के नजदीक आते ही प्रदेश का राजनीतिक माहौल सर्दी में भी गर्म हो गया है। पार्टियों ने प्रचार-प्रसार तेज कर दिया है। जहां एक तरफ बीजेपी MCD में अपनी सत्ता बनाए रखना चाहती है तो वहीं आम आदमी पार्टी प्रदेश के साथ-साथ निअग्म में भी अपनी सरकार की उम्मीद लगाए बैठी है। 

इसी क्रम में आज शुक्रवार को बीजेपी ने कई बड़े नेताओं ने जनसभाएं और रोड शो किये। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री कैलाश विजयवर्गीय सहित 16 भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने आज लगभग 60 जनसभाओं को संबोधित किया और भाजपा के पक्ष में वोट देने की जनता से अपील की।

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर दिल्ली MCD चुनाव के मद्देनजर एक सभा में
Image Source : PTIकेंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर दिल्ली MCD चुनाव के मद्देनजर एक सभा में

'अरविंद केजरीवाल के केवल तीन यार है-दारु, घोटाला और भ्रष्टाचार'

इस दौरान केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के लिए राजनीति में कोई भी सगा नहीं है, उनके केवल तीन यार है-दारु, घोटाला और भ्रष्टाचार। उन्होंने कहा कि आज पूरे देश की जनता देख रही है कि केजरीवाल सरकार ने शराब पॉलिशी में घोटाला किया और घोटाले का प्रमाण है कि उन्हें पॉलिशी वापस लेनी पड़ी। इसी तरह स्कूल रुम बनाने में घोटाला किया, जलबोर्ड में घोटाला किया और यहां तक कि बिजली सब्सिडी देने तक में घोटाला किया।

'भ्रष्टाचार ही केजरीवाल सरकार की पहचान'

अनुराग ठाकुर ने कहा कि भ्रष्टाचार तो केजरीवाल सरकार की पहचान बन गया है और जेल में बंद उनके मंत्री सत्येन्द्र जैन इस भ्रष्टाचार के प्रतीक बिंदु हैं। उन्होंने कहा कि यह नगर निगम चुनाव दिल्ली की जनता के पास भ्रष्टाचार अंत करने का मौका है और मेरा विश्वास है कि दिल्ली वाले आम आदमी पार्टी को नाकारेंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।