1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली: आज चुने जाएंगे MCD के महापौर और उप महापौर, आम आदमी पार्टी ने कर लिया है खुद को चुनावों से अलग

दिल्ली: आज चुने जाएंगे MCD के महापौर और उप महापौर, आम आदमी पार्टी ने कर लिया है खुद को चुनावों से अलग

 Published : Apr 29, 2026 08:33 am IST,  Updated : Apr 29, 2026 08:57 am IST

एमसीडी के महापौर और उप महापौर चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी के पास उतनी संख्याबल नहीं है कि उनके उम्मीदवार चुनाव जीत सकें। इस लिए आम आदमी पार्टी ने चुनाव से खुद को अलग कर लिया है।

दिल्ली MCD की बिल्डिंग- India TV Hindi
दिल्ली MCD की बिल्डिंग Image Source : PTI

दिल्ली नगर निगम (MCD) के अगले महापौर, उप महापौर और स्थायी समिति की तीन रिक्त सीटों के लिए आज चुनाव होगा। इस साल के महापौर चुनाव में 273 वोट होंगे, जिनमें 249 पार्षद, दिल्ली विधानसभा द्वारा मनोनीत 14 विधायक, सात लोकसभा सांसद और दिल्ली के तीन राज्यसभा सदस्य शामिल हैं, जो महापौर का फैसला करेंगे।

 प्रवेश वाही हैं महापौर की उम्मीदवार

चुनाव जीतने के लिए उम्मीदवार को 137 वोटों की आवश्यकता होती है। भाजपा ने रोहिणी-पूर्व से तीन बार के अनुभवी पार्षद प्रवेश वाही को अपना महापौर उम्मीदवार बनाया है। आम आदमी पार्टी के चुनाव से हटने और कांग्रेस द्वारा हाजी जरीफ को नामांकित करने के बाद, बीजेपी उम्मीदवार की बिना किसी बाधा के जीत की संभावना है, क्योंकि बीजेपी के पास बहुमत है।

बीजेपी को मिलेगा फायदा

आम आदमी पार्टी (AAP) के सात राज्यसभा सदस्यों के हाल ही में पार्टी में शामिल होने और अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली पार्टी द्वारा चुनाव से बाहर रहने के फैसले के बाद, बीजेपी का एकमात्र ध्यान 273 सदस्यीय निर्वाचक मंडल में अपनी मजबूत संख्या का लाभ उठाने पर है।

बीजेपी को 143 वोटों की बढ़त हासिल

वर्तमान आंकड़ों के अनुसार, बीजेपी को 143 वोटों की बढ़त हासिल है, जिसमें 123 पार्षद, सात लोकसभा और दो राज्यसभा सांसद और 11 विधायक शामिल हैं। आम आदमी पार्टी के पास 105 वोट हैं, जिनमें 100 पार्षद, तीन विधायक और दो राज्यसभा सदस्य शामिल हैं। स्वाति मालीवाल ने हाल ही में पार्टी छोड़ दी है और वह बीजेपी में शामिल हो गईं हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।