1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली में कब होंगे मेयर और डिप्टी मेयर के चुनाव? सामने आ गई तारीख

दिल्ली में कब होंगे मेयर और डिप्टी मेयर के चुनाव? सामने आ गई तारीख

 Reported By: Sanjay Sah Edited By: Subhash Kumar
 Published : Apr 11, 2025 08:08 pm IST,  Updated : Apr 11, 2025 08:45 pm IST

दिल्ली में मेयर और डिप्टी मेयर के चुनाव की तारीख सामने आ गई है। दिल्ली नगर निगम के सचिव की ओर से जारी किए गए नोटिस के मुताबिक, ये चुनाव 25 अप्रैल को होगी।

दिल्ली में जल्द होगा मेयर का चुनाव।- India TV Hindi
दिल्ली में जल्द होगा मेयर का चुनाव। Image Source : PTI

केंद्रशासित प्रदेश दिल्ली में मेयर और डिप्टी मेयर के चुनाव की तारीख का ऐलान हो गया है। दिल्ली नगर निगम के सचिव की ओर से जारी किए गए नोटिस के मुताबिक, दिल्ली में मेयर और डिप्टी मेयर का चुनाव आगामी 25 अप्रैल की तारीख को आयोजित किया जाएगा। इस चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 21 अप्रैल है। मेयर और डिप्टी मेयर का चुनाव 25 अप्रैल को दोपहर 2 बजे एमसीडी की बैठक के दौरान होगा।

नोटिस में क्या बताया गया?

दिल्ली नगर निगम के सचिव शिवा प्रसाद की ओर से जारी किए गए नोटिस में लिखा है- "दिल्ली नगर निगम की अप्रैल की ऑर्डिनरी बैठक शुक्रवार 25 अप्रैल, 2025 को 2 बजे अरुणा आसफ अली सभागार चौथे तल, ए ब्लॉक, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी सिविक सैन्टर, जवाहर लाल नेहरू मार्ग, नई दिल्ली में होगी। जिसमें महापौर व उपमहापौर (मेयर-डिप्टी मेयर) का चुनाव भी होगा। इसे महापौर के आदेश से जारी किया जाता हैं।"

कौन हैं वर्तमान मेयर?

आम आदमी पार्टी के नेता महेश कुमार खिची वर्तमान में दिल्ली नगर निगम के मेयर हैं। महेश कुमार ने बीते साल नवंबर महीने में भाजपा के किशन लाल को 3 वोटों के छोटे से अंतर से हराकर मेयर का चुनाव जीता था। तब चुनाव में कुल 265 वोटों में से आम आदमी पार्टी के महेश कुमार खिची को 133 वोट और भारतीय जनता पार्टी के किशन लाल को 130 वोट मिले थे। वहीं, 2 वोटों को रद्द कर दिया गया था।

दिल्ली में हर साल बदलता है मेयर

दिल्ली में साल 2022 के दिसंबर में हुए MCD चुनाव में आम आदमी पार्टी ने जीत हासिल की थी। इसके बाद AAP की शैली ओबेरॉय मेयर चुनी गई थीं। दिल्ली में हर वित्तीय वर्ष के खत्म होने के बाद एक नया मेयर आता है। मेयर के पद पर 5 साल में रोटेशन के आधार पर कार्यकाल बांटा जाता है। पहला साल महिलाओं के लिए, दूसरा साल ओपन, तीसरा साल आरक्षित श्रेणी के लिए और बाकी के दो साल ओपन कैटेगरी के लिए निर्धारित किया गया है।

ये भी पढ़ें- दिल्ली में धूलभरी आंधी, 15 उड़ानों का बदला गया रूट, कई वाहन हुए क्षतिग्रस्त

वैवाहिक विवादों में वकीलों की क्या भूमिका होनी चाहिए? दिल्ली हाईकोर्ट ने दी ये सलाह

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।