1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली मेट्रो से सफर करने वाले ध्यान दें, रविवार के लिए बदल गई है ब्लू लाइन की टाइमिंग

दिल्ली मेट्रो से सफर करने वाले ध्यान दें, रविवार के लिए बदल गई है ब्लू लाइन की टाइमिंग

 Published : Apr 17, 2026 09:26 pm IST,  Updated : Apr 17, 2026 09:27 pm IST

DMRC ने बताया कि 19 अप्रैल को ब्लू लाइन पर मेंटेनेंस कार्य के कारण मेट्रो सेवाएं देर से शुरू होंगी। इंद्रप्रस्थ और सुप्रीम कोर्ट स्टेशनों के बीच असर रहेगा। कुछ रूट्स पर पहली ट्रेन का समय बदला गया है, और सुबह 6:30 बजे के बाद सेवाएं सामान्य हो जाएंगी।

Delhi Metro Blue Line timing, DMRC update April 19, Delhi Metro delay news- India TV Hindi
19 अप्रैल के लिए दिल्ली मेट्रो ब्लू लाइन की टाइमिंग बदल गई है। Image Source : PEXELS REPRESENTATIONAL

नई दिल्ली: दिल्ली मेट्रो की ब्लू लाइन से सफर करने वाले यात्रियों के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। दिल्ली मेट्रो रेल निगम के मुताबिक, रविवार की सुबह यात्रियों को कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। DMRC ने जानकारी दी है कि ट्रैक के रखरखाव कार्य के कारण 19 अप्रैल को इंद्रप्रस्थ और सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशनों के बीच सेवाएं कुछ समय के लिए प्रभावित रहेंगी। इसके मुताबिक, इस निर्धारित मेंटेनेंस कार्य की वजह से ब्लू लाइन की लाइन-3 और लाइन-4 पर मेट्रो सेवाएं सामान्य समय से थोड़ी देर से शुरू होंगी।

सामने आया बदला हुआ टाइम टेबल?

जारी संशोधित समय सारिणी के मुताबिक:

  1. वैशाली से द्वारका सेक्टर-21 के लिए पहली ट्रेन सुबह 6:05 बजे रवाना होगी।
  2. लक्ष्मी नगर से द्वारका सेक्टर-21 के लिए सेवाएं सुबह 6:21 बजे से शुरू होंगी।
  3. यमुना बैंक से द्वारका सेक्टर-21 के लिए पहली ट्रेन सुबह 5:50 बजे चलेगी।

DMRC ने यह भी साफ किया है कि द्वारका से नोएडा इलेक्ट्रॉनिक सिटी और द्वारका सेक्टर-21 से नोएडा इलेक्ट्रॉनिक सिटी व वैशाली की ओर जाने वाली पहली ट्रेन के समय में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

सुबह 6:30 बजे के बाद सेवाएं सामान्य

DMRC के मुताबिक, पूरी ब्लू लाइन पर मेट्रो सेवाएं सुबह 6:30 बजे के बाद पूरी तरह सामान्य हो जाएंगी। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे प्रभावित समय को ध्यान में रखते हुए अपनी यात्रा की योजना बनाएं और घर से थोड़ा अतिरिक्त समय लेकर निकलें।

दिल्ली मेट्रो के बारे में सामान्य जानकारी

दिल्ली मेट्रो भारत की सबसे आधुनिक और व्यस्त मेट्रो प्रणालियों में से एक है, और इसकी शुरुआत 2002 में हुई थी। यह नेटवर्क दिल्ली के साथ-साथ नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद जैसे एनसीआर क्षेत्रों को जोड़ता है। दिल्ली मेट्रो अपनी समयबद्धता, स्वच्छता और अत्याधुनिक तकनीक के लिए जानी जाती है। इसमें स्मार्ट कार्ड और टोकन प्रणाली के जरिए यात्रा की सुविधा मिलती है। रोजाना लाखों यात्री इसका उपयोग करते हैं, जिससे सड़क यातायात और प्रदूषण कम करने में भी मदद मिलती है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।