1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली मेट्रो से जुड़ी बड़ी खबर, होली वाले दिन इतने बजे तक रहेगी बंद, यात्रा करने से पहले चेक कर लें टाइमिंग

दिल्ली मेट्रो से जुड़ी बड़ी खबर, होली वाले दिन इतने बजे तक रहेगी बंद, यात्रा करने से पहले चेक कर लें टाइमिंग

 Written By: Rituraj Tripathi @riturajfbd
 Published : Mar 06, 2023 06:20 pm IST,  Updated : Mar 06, 2023 06:30 pm IST

होली का त्यौहार दिल्ली में धूमधाम से मनाया जाता है। ऐसे में अगर आप होली के दिन दिल्ली मेट्रो से यात्रा करने की सोच रहे हैं तो जरा ठहर जाइए। होली के दिन आधे दिन तक मेट्रो सेवाएं नहीं मिल पाएंगी।

Delhi Metro - India TV Hindi
दिल्ली मेट्रो Image Source : FILE

नई दिल्ली: होली का त्यौहार दिल्ली में भी धूमधाम से मनाया जाता है। ऐसे में अगर आप होली के दिन दिल्ली मेट्रो से यात्रा करने की सोच रहे हैं तो जरा ठहर जाइए। डीएमआरसी ने बताया है कि होली के दिन (8 मार्च) दिल्ली मेट्रो की सेवाएं (रैपिड/एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन सहित) सभी लाइनों पर दोपहर 2.30 बजे तक उपलब्ध नहीं रहेंगी।

डीएमआरसी ने बताया कि दिल्ली मेट्रो की सभी लाइनों पर टर्मिनल स्टेशनों से 2.30 बजे से सेवाएं फिर से शुरू हो जाएंगी और उसके बाद सामान्य रूप से जारी रहेंगी। इसके अलावा, मेट्रो फीडर बस सेवाएं भी 8 मार्च 2023 को 2.30 बजे के बाद फिर से शुरू हो जाएंगी।

कब है होली

होली का त्योहार नजदीक आ गया है लेकिन अब तक बहुत लोगों के मन में यह सवाल है कि आखिर होली कब है। होलिका दहन कब किया जाएगा। हालांकि ज्योतिषियों का कहना है कि रंगों का त्योहार 8 मार्च को है। दरअसल मान्यता ये है कि 'परवा' के दिन रंग खेला जाता है, (फागुन महीने का पहला दिन) और होलिका दहन पूर्णिमा (परवा से पहले पूर्णिमा का दिन) पर किया जाता है। इस साल पूर्णिमा की शाम से 'भद्र काल' शुरू हो रहा है, ऐसे में होलिका दहन के समय को लेकर विवाद है।

यूपी के लखनऊ में, होलिका दहन 6 और 7 मार्च की रात 12.40 बजे से 2 बजे के बीच किया जा सकता है। क्योंकि पूर्णिमा तिथि 7 मार्च की शाम 6 बजकर 10 मिनट तक रहेगी और इस कारण भी कि होलिका दहन सूर्यास्त के बाद किया जाता है। 8 मार्च को परवा के दिन रंग खेला जाएगा। इसी तरह अन्य राज्यों में तिथि के हिसाब से मुहूर्त आगे-पीछे हो सकता है। लेकिन मुख्य रूप से मनाई जाने वाली होली 8 मार्च को ही होगी।

ये भी पढ़ें- 

यूपी: प्रयागराज के उमेश पाल मर्डर केस में बड़ी खबर, जिस मुस्लिम हॉस्टल में रची गई साजिश, उसे किया गया सीज 

बिहार: रावड़ी देवी के बाद अब लालू यादव से हो सकती है पूछताछ, आखिर क्या है लैंड फॉर जॉब स्कैम केस?

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।