1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली-NCR में बदला मौसम, तेज हवाओं के साथ हुई झमाझम बारिश, जानें आईएमडी का अपडेट

दिल्ली-NCR में बदला मौसम, तेज हवाओं के साथ हुई झमाझम बारिश, जानें आईएमडी का अपडेट

 Edited By: Kajal Kumari @lallkajal
 Published : Jun 17, 2025 11:24 am IST,  Updated : Jun 17, 2025 03:45 pm IST

दिल्ली एनसीआर में मौसम में बदलाव दिख रहा है। मौसम विभाग ने 17 जून को गरज-चमक के साथ तेज हवाओं और बारिश का अलर्ट जारी किया था और अब बारिश शुरू हो गई है। जानें कैसा रहेगा मौसम का मिजाज?

दिल्ली एनसीआर में...- India TV Hindi
दिल्ली एनसीआर में कैसा रहेगा मौसम Image Source : FILE PHOTO

दिल्ली-एनसीआर में मौसम का मिजाज बदला बदला लग रहा है और दोपहर के बाद तेज बारिश शुरू हो गई है। मंगलवार को सुबह से ही बादल छाए हुए थे और अब झमाझम बारिश हो रही है। तो वहीं, दिल्ली से सटे गुरुग्राम और रेवाड़ी में सुबह सुबह हल्की बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार 17, 18,19 और 20 जून, यानी अगले तीन दिनों तक दिल्ली-एनसीआर में हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना जताई है, जिससे मौसम सुहाना हो सकता है। वहीं, मौसम विभाग ने कहा है कि 18 जून को आसमान साफ रहेगा।

हल्की से मध्यम बारिश होगी

मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है जिसमें कहा गया है कि दिल्ली में अगले कुछ दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। गरज-चमक, बिजली गिरने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। कुछ इलाकों में हवा की रफ्तार 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक भी पहुंच सकती है, खासकर शाम और रात के समय. राहत की बात यह है कि अगले एक हफ्ते तक हीटवेव की कोई संभावना नहीं है।

मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले तीन दिनों में दिल्ली, नोएडा, गुड़गांव, गाजियाबाद और फरीदाबाद में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और हल्की बारिश हो सकती है। 22 जून तक अधिकतम तापमान 33 से 39 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है, जिससे तेज गर्मी से राहत मिलती रहेगी।

कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम

दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है, जबकि अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। पूरे दिन पारा 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है, जबकि हवा की गति 5.49 के आसपास रहेगी। हवा 5.26 की गति के साथ 44 डिग्री के आसपास चलेगी। अगले सात दिनों के मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, दिल्ली में मंगलवार को तापमान 36 डिग्री सेल्सियस, बुधवार को 40 डिग्री सेल्सियस, गुरुवार को 42 डिग्री सेल्सियस, शुक्रवार को 37 डिग्री सेल्सियस, शनिवार को 36 डिग्री सेल्सियस, रविवार को 37 डिग्री सेल्सियस और सोमवार को 33 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।