1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. Delhi News: बस घोटाले को लेकर बीजेपी ने बोला AAP पर हमला, कहा: 'केजरीवाल के हर मंत्रालय में भ्रष्टाचार और वसूली हुई'

Delhi News: बस घोटाले को लेकर बीजेपी ने बोला AAP पर हमला, कहा: 'केजरीवाल के हर मंत्रालय में भ्रष्टाचार और वसूली हुई'

 Edited By: Sudhanshu Gaur
 Published : Sep 11, 2022 02:41 pm IST,  Updated : Sep 11, 2022 02:41 pm IST

Delhi News: बीजेपी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके कहा कि CM केजरीवाल लूट खसोट का पर्याय बन गए हैं। DTC बसों की खरीद के टेंडर में गाइडलाइन का पालन नहीं किया गया और गलत टेंडर दिया गया।

Gaurav Bhatia - India TV Hindi
Gaurav Bhatia Image Source : TWITTER

Highlights

  • केजरीवाल के हर मंत्रालय में भ्रष्टाचार - BJP
  • केजरीवाल लूट खसोट का पर्याय बने - BJP
  • केजरीवाल का मुख्य मुद्दा है भटका दो और सही काम को लटका दो - BJP

Delhi News: दिल्ली में राजनीतिक घमासान रुकने का नाम नहीं ले रहा है। भारतीय जनता पार्टी और सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी लगातार एक दूसरे पर हमलावर हैं। आज रविवार को दिल्ली में बीजेपी ने एक बार फिर से 'आप' पर निशाना साधा है। प्रेस कांफ्रेंस में बीजेपी ने अरविंद केजरीवाल सरकार पर DTC बस घोटाला को लेकर निशान साधा है। 

बीजेपी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके कहा कि CM केजरीवाल लूट खसोट का पर्याय बन गए हैं। DTC बसों की खरीद के टेंडर में गाइडलाइन का पालन नहीं किया गया और गलत टेंडर दिया गया। बीजेपी प्रवक्ता गौरव भाटिया ने आरोप लगाते हुए कहा कि, "आप सरकार के हर मंत्रालय में घोटाला और वसूली हुई है। सत्येंद्र जैन 3 महीने से जेल में हैं लेकिन केजरीवाल ने उनको कट्टर ईमानदार बता रहे हैं।" प्रेस कांफ्रेंस में गौरव भाटिया ने कहा कि, "अरविंद केजरीवाल का मुख्य मुद्दा है भटका दो और सही काम को लटका दो। लेकिन आप अगर लटकाना जानते हैं तो जनता भी झटका देना जानती है।"

'केजरीवाल के हर मंत्रालय में भ्रष्टाचार' 

उन्होंने आरोप लगाया कि, "अरविंद केजरीवाल का कोई भी मंत्रालय उठाइए उसमें भ्रष्टाचार मिलेगा, वसूली मिलेगी। केजरीवाल जो भी करते हैं उसका एक कंसल्टेंट जरूर बना देते हैं और इस कंसल्टेंट के जरिए कैसे वसूली का रूपया, ये काला धन , गुलाबी गड्डियां अरविंद केजरीवाल तक पहुंच जाएं और भ्रष्टाचार पूरा हो जाए। यही इनका काम है।"

वहीं इससे पहले डीटीसी द्वारा 1000 लो-फ्लोर बसों की खरीद में घोर अनियमितता/करप्शन के मामले में एलजी सचिवालय को शिकायत मिली थी, जिसे दिल्ली एलजी विनय किमार सक्सेना ने सीबीआई को भेजते हुए मुख्य सचिव के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।

फायदे के लिए की गई थी DIMTS की नियुक्ति

इस साल जून में सक्सेना को संबोधित एक शिकायत में दावा किया गया था कि दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) ने पूर्व नियोजित तरीके से परिवहन मंत्री को बसों की टेंडर व खरीद के लिए गठित समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया। शिकायत में यह आरोप भी लगाया गया था कि इस टेंडर के लिए बोली प्रबंधन सलाहकार के रूप में DIMTS की नियुक्ति गलत कामों को सुविधाजनक बनाने के उद्देश्य से की गई थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।