1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. भीषण गर्मी से कोई राहत नहीं, मौसम विभाग ने जारी किया 'ऑरेंज अलर्ट'

भीषण गर्मी से कोई राहत नहीं, मौसम विभाग ने जारी किया 'ऑरेंज अलर्ट'

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 11, 2022 12:28 pm IST,  Updated : Apr 11, 2022 12:28 pm IST

दिल्ली में सोमवार को लगातार पांचवें दिन भीषण गर्मी है। मौसम विभाग ने सोमवार को 'ऑरेंज अलर्ट' जारी कर शहर में भीषण गर्मी की चेतावनी दी है। 

मौसम विभाग ने जारी किया 'ऑरेंज अलर्ट' - India TV Hindi
मौसम विभाग ने जारी किया 'ऑरेंज अलर्ट'  Image Source : FILE PHOTO

Highlights

  • भीषण गर्मी से कोई राहत नहीं
  • मौसम विभाग ने जारी किया 'ऑरेंज अलर्ट'

नयी दिल्ली: दिल्ली में सोमवार को लगातार पांचवें दिन भीषण गर्मी है। मौसम विभाग ने सोमवार सुबह दिन का अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना जताई । दिल्ली में सुबह गर्मी रही और न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 22.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने सोमवार को 'ऑरेंज अलर्ट' जारी कर शहर में भीषण गर्मी की चेतावनी दी है। 

भारत मौसम विज्ञान (आईएमडी), मौसम संबंधी चेतावनी के लिए चार रंग वाला कोड - ग्रीन अलर्ट (कार्रवाई की कोई जरूरत नहीं), येलो अलर्ट (सतर्कता बनाए रखें और अपडेट रहें), ऑरेंज अलर्ट (तैयार रहें) और रेड अलर्ट (कार्रवाई करें) का उपयोग करता है। राजधानी में इस साल अप्रैल में अब तक चार बार भीषण गर्मी वाले दिन दर्ज किए गए हैं, जो 2017 में इस महीने में भीषण गर्मी वाले ऐसे दिनों की संख्या के बराबर है। 

मैदानी इलाकों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक और सामान्य से कम से कम 4.5 डिग्री अधिक होने पर भीषण गर्मी की घोषणा की जाती है। आईएमडी के अनुसार, यदि सामान्य तापमान से 6.4 डिग्री से अधिक रहता है, तो एक गंभीर गर्मी की स्थिति घोषित की जाती है। सफदरजंग वेधशाला ने रविवार को अधिकतम तापमान 41.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया, जो सामान्य से छह डिग्री अधिक है। राष्ट्रीय राजधानी में 21 अप्रैल, 2017 को अधिकतम तापमान 43.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। 29 अप्रैल, 1941 को अप्रैल के महीने में अब तक का सर्वाधिक अधिकतम तापमान 45.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। आईएमडी ने कहा कि बादल छाए रहने के कारण मंगलवार से भीषण गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है। इनपुट-भाषा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।