1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 25 अवैध बांग्लादेशी को किया गिरफ्तार, जल्द होंगे डिपोर्ट

दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 25 अवैध बांग्लादेशी को किया गिरफ्तार, जल्द होंगे डिपोर्ट

 Reported By: Kumar Sonu Edited By: Malaika Imam
 Published : Sep 25, 2025 07:28 am IST,  Updated : Sep 25, 2025 07:53 am IST

दिल्ली पुलिस ने भारत में अवैध रूप से रह रहे 25 बांग्लादेशियों को पकड़ा है। ये सभी लोग लंबे समय से दिल्ली में रह रहे थे।

दक्षिण दिल्ली से पकड़े गए बांग्लादेशी नागरिक- India TV Hindi
दक्षिण दिल्ली से पकड़े गए बांग्लादेशी नागरिक Image Source : REPORTER

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए भारत में अवैध रूप से रह रहे 25 बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। ये सभी लोग लंबे समय से दिल्ली में रह रहे थे। पुलिस ने इन सभी बांग्लादेशियों को दक्षिण दिल्ली से पकड़ा है। गिरफ्तार किए गए सभी अवैध बांग्लादेशियों को जल्द ही डिपोर्ट कर वापस बांग्लादेश भेजा जाएगा।

त्रिपुरा में 5 बांग्लादेशी कामगार हिरासत में

बीते दिनों त्रिपुरा के गोमती जिले में पुलिस ने पांच बांग्लादेशी कामगारों को हिरासत में लिया। इन सभी को जल्द ही उनके देश वापस भेजा जाएगा। एक वरिष्ठ अधिकारी ने 19 सितंबर को इस बारे में जानकारी दी। अधिकारी के अनुसार, ये सभी बांग्लादेशी नागरिक महारानी इलाके में निर्माण और फर्नीचर का काम कर रहे थे। उन्होंने दावा किया कि वे कुछ दिन पहले ही भारतीय सीमा में दाखिल हुए थे।

पूछताछ में शक होने पर हिरासत में लिया गया

उदयपुर की उप-मंडलीय पुलिस अधिकारी देबांजलि रे ने बताया कि गुरुवार को महारानी इलाके में तलाशी के दौरान पुलिस ने एक ऑटो-रिक्शा को रोका। पूछताछ में शक होने पर पांचों यात्रियों को हिरासत में ले लिया गया। देबांजलि रे ने बताया था, "इन पांचों मजदूरों को पश्चिमी त्रिपुरा में स्थित राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे एक आश्रय गृह में भेज दिया गया है। सीमा सुरक्षा बल (BSF) अब इन्हें वापस भेजने के लिए बांग्लादेशी समकक्षों से बात करेगा।"

अधिकारी ने यह भी बताया था कि केंद्र सरकार से राज्य को निर्देश मिला है कि अवैध बांग्लादेशी नागरिकों को तुरंत गिरफ्तार करने के बजाय, उन्हें सरकारी आश्रय गृह में रखा जाए। पहले, घुसपैठ करने वाले बांग्लादेशी नागरिकों को भारतीय पासपोर्ट अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया जाता था। (भाषा इनपुट के साथ)

ये भी पढ़ें-

लद्दाख हिंसा के लिए केंद्र सरकार ने सोनम वांगचुक को ठहराया ज़िम्मेदार, कहा- भीड़ को उकसाया गया

पहलगाम आतंकी हमले से जुड़ी बड़ी खबर, 26 लोगों की हत्या में आतंकियों की मदद करने वाला गिरफ्तार

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।