Blinkit News: दिल्ली पुलिस ने ऑनलाइन ग्रोसरी बेचने वाले Blinkit के खिलाफ केस दर्ज किया है। दरअसल, Blinkit के जरिए ऑनलाइन बटनदार चाकू बेचे जा रहे थे। और इसी को लेकर Blinkit पड़ताल के दौरान फंस गया। दरअसल, दिल्ली के ख्याला इलाके में दिल्ली पुलिस ने हत्या के 2 अलग-अलग मुकदमे दर्ज किए थे। इन मामलों में पुलिस ने जब आरोपियों को पकड़ा और उनसे पूछताछ की तो पता चला कि इन हत्याओं में जिस चाकू का इस्तेमाल किया गया वो चाकू आरोपियों ने Blinkit से खरीदा थे।
इसके बाद आरोपियों के बयान को वेरीफाई करने के लिए दिल्ली पुलिस ने कस्टमर बनकर Blinkit से बटनदार चाकू खरीदा। फिर पुलिस ने अब Blinkit के खिलाफ FIR दर्ज की है। पुलिस ने दिल्ली के कई Blinkit स्टोर पर रेड की, जहां से दिल्ली पुलिस ने दर्जनभर से ज्यादा चाकू बरामद किए हैं।

दिल्ली पुलिस अब जल्द Blinkit को नोटिस भी भेजेगी। हालांकि, खबर लिखे जाने तक Blinkit की तरफ से इसको लेकर कोई भी बयान नहीं आया है। दिल्ली पुलिस इस मामले पर Blinkit से जवाब तलब जरूर करेगी।
Blinkit से खरीदकर चाकू इस्तेमाल करने के मामले में सबूत जुटाने को लेकर दिल्ली पुलिस ने चालाकी दिखाई। उन्होंने Blinkit ऐप पर बटन वाला चाकू सेलेक्ट किया और उसे ऑर्डर कर दिया। जैसे ही पुलिस को Blinkit से ऑर्डर के रूप में बटन वाला चाकू मिल गया, तो उन्होंने अलग-अलग स्टोर्स पर छापेमारी की और बटन वाले चाकू जब्त किए।
पुलिस का कहना है कि इस मामले में जो भी दोषी हैं, उनको बख्शा नहीं जाएगा। उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उनके अपराध की सजा दिलाई जाएगी। Blinkit को भी ऐसे ऑनलाइन हथियार बेचने की अनुमित नहीं दी जा सकती है।
ये भी पढ़ें- यूपी विधानसभा चुनाव 2027 में अकेले सियासी मैदान में उतरेगी BSP, मायवती ने खुद बताई इसकी वजह
संपादक की पसंद