1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. 15 दिन पहले जेल से छूटे बदमाश ने दिल्ली पुलिस के कांस्टेबल को मारा चाकू, हालत गंभीर

15 दिन पहले जेल से छूटे बदमाश ने दिल्ली पुलिस के कांस्टेबल को मारा चाकू, हालत गंभीर

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 07, 2021 08:26 am IST,  Updated : Jan 07, 2021 08:26 am IST

पश्चिमी दिल्ली के तिलक नगर इलाके में बुधवार को एक व्यक्ति ने दिल्ली पुलिस के एक कांस्टेबल पर चाकू से कथित तौर पर हमला कर दिया, जिसमें पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया।

15 दिन पहले जेल से छूटे...- India TV Hindi
15 दिन पहले जेल से छूटे बदमाश ने दिल्ली पुलिस के कांस्टेबल को मारा चाकू, हालत गंभीर Image Source : REPRESENTATIONAL IMAGE

नई दिल्ली: पश्चिमी दिल्ली के तिलक नगर इलाके में बुधवार को एक व्यक्ति ने दिल्ली पुलिस के एक कांस्टेबल पर चाकू से कथित तौर पर हमला कर दिया, जिसमें पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह घटना तब हुई, जब तिलक नगर थाना में तैनात कांस्टेबल मुकेश और उनके सहकर्मी दीपक चौखंडी इलाके में जांच-पड़ताल की ड्यूटी पर जा रहे थे। अतिरिक्त प्रवक्ता (दिल्ली पुलिस) अनिल मित्तल ने बताया कि यह घटना शाम करीब 7.30 बजे हुई।

आपको बता दें कि सागर नाम का हमलावर 15 दिन पहले ही जेल से छूटा है, उसने मुकेश नाम के कांस्टेबल की सरकारी पिस्तौल छीनने की भी कोशिश की। हालांकि, आत्मरक्षा में मुकेश ने हवा में गोलियां चलाईं, जिसमें एक गोली "गलती से" हमलावर को लग गई। मित्तल ने कहा कि सागर को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया और उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। उन्होंने कहा कि एक अस्पताल में कांस्टेबल मुकेश का इलाज चल रहा है। पुलिस ने बताया कि कानूनी कार्रवाई की जाएगी और मामले की आगे जांच की जा रही है।

दरअसल सागर पर लूट के कई मामले है। जब वो रास्ते से गुजर रहा था उसी समय दिल्ली पुलिस के 2 कांस्टेबल पेट्रोलिंग पर थे। बदमाश सागर को दिल्ली पुलिस के दोनों कांस्टेबल मुकेश और दीपक ने रोकने की कोशिश की तो बदमाश ने कांस्टेबल मुकेश के पेट मे और हाथ पर चाकू मारा जिससे उनके हाथ की नस कट गई। जब कांस्टेबल दीपक की पिस्टल छीनने की कोशिश की तो दीपक ने सागर पर गोली चलाई और फिर उसे दबोचा। बदमाश को अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां उसकी हालत खतरे से बाहर है जबकि कांस्टेबल मुकेश की हालत गंभीर है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।