1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. Covid-19: दिल्ली सरकार अब शुरू करेगी घरेलू सहायकों, ऑटो चालकों और दिहाड़ी मजदूरों की जांच, तैयार की जाएगी सूची

Covid-19: दिल्ली सरकार अब शुरू करेगी घरेलू सहायकों, ऑटो चालकों और दिहाड़ी मजदूरों की जांच, तैयार की जाएगी सूची

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Jul 09, 2020 08:24 am IST,  Updated : Jul 09, 2020 08:24 am IST

सभी जिलों को 60 वर्ष या इससे अधिक उम्र वाले लोगों और ऐसे लोगों की सूची तैयार करने को कहा गया है जोकि उच्च रक्तचाप, मधुमेह और कैंसर जैसी बीमारियों से ग्रसित हैं।

Delhi revises COVID response plan; to screen daily-wagers, domestic helps, auto drivers- India TV Hindi
Delhi revises COVID response plan; to screen daily-wagers, domestic helps, auto drivers Image Source : GOOGLE

नई दिल्ली। दिल्ली सरकार अपनी संशोधित कोविड-19 प्रतिक्रिया योजना के तहत अब दिहाड़ी मजदूरों, घरेलू सहायकों, ऑटो चालकों और सब्जी विक्रेताओं का ब्योरा रखने के साथ ही उनकी जांच शुरू करेगी। एक आधिकारिक आदेश में यह जानकारी दी गई है।

स्वास्थ्य सेवाएं महानिदेशालय ने एक आदेश में कहा कि यह निषिद्ध क्षेत्रों, बफर जोन और अन्य इलाकों में घर-घर सर्वे करके अत्यधिक जोखिम की श्रेणी में आने वाले लोगों (60 वर्ष से अधिक और अन्य बीमारियों से ग्रसित) की सूची बनाने के साथ ही इनकी स्क्रीनिंग शुरू करेगी।

आदेश के मुताबिक, नगर निगम, आरडब्ल्यूए, पुलिस एवं अन्य विभागों की सहायता से विशेष निगरानी समूह को लेकर सूची तैयार की जाएगी, जिसमें रिक्शा चालक, प्लम्बर,बिजली का काम करने वाले, बढ़ई, ऑटो-टैक्सी चालक, पार्सल बांटने वाले, घरेलू सहायक आदि शामिल रहेंगे।

इसके मुताबिक, सभी जिलों को 60 वर्ष या इससे अधिक उम्र वाले लोगों और ऐसे लोगों की सूची तैयार करने को कहा गया है जोकि उच्च रक्तचाप, मधुमेह और कैंसर जैसी बीमारियों से ग्रसित हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।