1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली में 10 डिग्री सेल्सियस के नीचे आया पारा, इस मौसम में सबसे सर्द

दिल्ली में 10 डिग्री सेल्सियस के नीचे आया पारा, इस मौसम में सबसे सर्द

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 19, 2020 01:24 pm IST,  Updated : Nov 19, 2020 01:24 pm IST

मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में उत्तर, पश्चिम और मध्य भारत में तापमान में तेजी से गिरावट देखने को मिल सकती है, उत्तर पश्चिम भारत में अगले 3 दिन के अंदर पारा 2-4 डिग्री सेल्सियस तक गिरने का अनुमान है

भारतीय मौसम विभाग ने...- India TV Hindi
भारतीय मौसम विभाग ने इससे पहले दिल्ली में न्यूनतम तापमान में गिरावट का अनुमान लगाया था क्योंकि पहाड़ी इलाकों में हिमपात होने के साथ साथ सर्द हवा चलनी शुरू हो चुकी है। Image Source : FILE

नई दिल्ली। सर्द हवाओं एवं पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में हिमपात के कारण राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में न्यूनतम तापमान गिर कर 9.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम में अब तक का सबसे कम तापमान है। मौसम विभाग ने इसकी जानकारी दी। विभाग ने बताया कि दिल्ली में बृहस्पतिवार को दर्ज किया गया न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस कम है । बुधवार को राजधानी में न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। 

मौसम विभाग के अनुसार सामान्य तौर पर सफदरजंग वेधाशाला 19 से 21 नवंबर के बीच न्यूनतम तापमान 12.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज करती है। इसके अनुसार 22 नवंबर से 26 नवंबर के बीच औसत न्यूनतम तापमान 11.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। विभाग के क्षेत्रीय पूर्वानुमान केंद्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने इससे पहले कहा था कि पिछले चार पांच सालों की अपेक्षा इस साल नवंबर महीने के अधिक सर्द रहने का अनुमान है।

भारतीय मौसम विभाग ने इससे पहले दिल्ली में न्यूनतम तापमान में गिरावट का अनुमान लगाया था क्योंकि पहाड़ी इलाकों में हिमपात होने के साथ साथ सर्द हवा चलनी शुरू हो चुकी है। विभाग के अधिकारियों के अनुसार 16 नवंबर को छोड़ कर इस इस महीने न्यूनतम तापमान सामान्य से दो—तीन डिग्री सेल्सियस कम ही दर्ज किया गया है। 

मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में उत्तर, पश्चिम और मध्य भारत में तापमान में तेजी से गिरावट देखने को मिल सकती है, उत्तर पश्चिम भारत में अगले 3 दिन के अंदर पारा 2-4 डिग्री सेल्सियस तक गिरने का अनुमान है जबकि मध्य  भारत में पारा अगले 24 घंटों के दौरान 2-4 डिग्री तक लुढ़क सकता है।

इनपुट-भाषा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।