1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली में ठंड: टूटा 10 साल का रिकॉर्ड, पारा 7.5 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़का

दिल्ली में ठंड: टूटा 10 साल का रिकॉर्ड, पारा 7.5 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़का

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 20, 2020 10:21 am IST,  Updated : Nov 20, 2020 10:27 am IST

मौसम विभाग ने आने वाले दिनों के दौरान दिल्ली सहित पूरे उत्तर भारत में तापमान में और गिरावट आने की आशंका जताी है।

पहाड़ों पर हुई...- India TV Hindi
पहाड़ों पर हुई बर्फबारी की वजह से देश के मैदानी क्षेत्रों में ठंडी हवाएं चल रही हैं जिस वजह से दिल्ली सहित पूरे उत्तर भारत में पारा लुड़क गया है Image Source : FILE

नई दिल्ली। कड़ाके की ठंड ने देश की राजधानी दिल्ली में 10 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक शुक्रवार सुबह दिल्ली में न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है जो पिछले 10 सालों के दौरान नवंबर में दर्ज किया गया सबसे कम तापमान है। पहाड़ों पर हुई बर्फबारी की वजह से देश के मैदानी क्षेत्रों में ठंडी हवाएं चल रही हैं जिस वजह से दिल्ली सहित पूरे उत्तर भारत में पारा लुड़क गया है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों के दौरान दिल्ली सहित पूरे उत्तर भारत में तापमान में और गिरावट आने की आशंका जताी है।

भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक अगले 3 दिन के दौरान उत्तर पश्चिम  भारत में न्यूनतम तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है, मध्य भारत में भी अगले 24 घंटों के दौरान न्यूनतम तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट का अनुमान है और पूर्वी भारत में भी पारा नीचे गिर सकता है। 

मौसम विभाग ने 22-24 नवंबर के दौरान हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के पहाड़ी क्षेत्रों में कुछेक जगहों पर बर्फबारी और मैदानी क्षेत्रों में कुछ जगहों पर हल्की बारिश का अनुमान भी लगाया है। पहाड़ों पर बर्फबारी और मैदानों में बरसात होने पर तापमान में और भी गिरावट आ सकती है। 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।