1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. बम की आशंका: दिल्ली के त्रिलोकपुरी में मिले दो लावारिस बैग

बम की आशंका: दिल्ली के त्रिलोकपुरी में मिले दो लावारिस बैग

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Jan 19, 2022 03:57 pm IST,  Updated : Jan 19, 2022 03:57 pm IST

यह घटना दिल्ली की गाजीपुर फूल मंडी इलाके में एक लावारिस बैग में 3 किलोग्राम इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) मिलने के ठीक पांच दिन बाद सामने आई है।

दिल्ली के त्रिलोकपुरी...- India TV Hindi
दिल्ली के त्रिलोकपुरी में मिले दो लावारिस बैग Image Source : REPRESENTATIONAL IMAGE

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस को त्रिलोकपुरी इलाके में दो लावारिस बैग पड़े होने की फोन से सूचना मिली। एक अधिकारी ने यहां बुधवार को यह जानकारी दी। घटनाक्रम की पुष्टि करते हुए, पुलिस उपायुक्त (पूर्वी जिला) प्रियंका कश्यप ने कहा कि उन्हें एक फोन आया है और एक पुलिस टीम भेजी गई है।

उन्होंने कहा, जैसे ही चीजें स्पष्ट होंगी, हम आगे की जानकारी देंगे। पुलिस ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी है। ताजा खबरों के मुताबिक, दिल्ली पुलिस का बम निरोधक दस्ता और वरिष्ठ अधिकारी भी स्थिति का जायजा लेने के लिए मौके पर पहुंच गए हैं।

यह घटना दिल्ली की गाजीपुर फूल मंडी इलाके में एक लावारिस बैग में 3 किलोग्राम इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) मिलने के ठीक पांच दिन बाद सामने आई है, जिससे 26 जनवरी (गणतंत्र दिवस) से एक पखवाड़े से भी कम समय पहले राजधानी के निवासियों में दहशत फैल गई।

(इनपुट- एजेंसी)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।