1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली में पानी की किल्लत, आतिशी ने सीएम योगी और नायब सिंह सैनी से की अपील, बोलीं- आपके जवाब का इंतजार रहेगा

दिल्ली में पानी की किल्लत, आतिशी ने सीएम योगी और नायब सिंह सैनी से की अपील, बोलीं- आपके जवाब का इंतजार रहेगा

 Written By: Avinash Rai @RaisahabUp61
 Published : Jun 02, 2024 02:05 pm IST,  Updated : Jun 02, 2024 02:05 pm IST

दिल्लीवासियों इन दिनों दोहरे मार की चपेट में हैं। एक तरफ जहां भीषण गर्मी उन्हें परेशान कर रही है। वहीं दूसरी तरफ दिल्लीवासियों को पीने के पानी की किल्लत से जूझना पड़ रहा है। इस बीच जल मंत्री आतिशी ने हरियाणा और यूपी सरकार को पत्र लिखकर अपील की है।

delhi water crisis Atishi srote letter and appealed to cm yogi adityanath and nayab singh saini for - India TV Hindi
आतिशी ने सीएम योगी और नायब सिंह सैनी से की अपील Image Source : PTI

एक तरफ भीषण गर्मी और दूसरी तरफ पानी की किल्लत। ये दिल्ली की वर्तमान स्थिति है। ग्राउंड लेवल का पानी दिन प्रतिदिन नीचे जा रहा है और दिल्लीवासियों को भीषण गर्मी के साथ पीने के पानी की दिक्कतों का भी सामना करना पड़ रहा है। इस बीच दिल्ली की जल मंत्री आतिशी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को पत्र लिखा है। इस पत्र में उन्होंने दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों से एक महीने की अवधि के लिए दिल्ली को अतिरिक्त पानी छोड़ने का अनुरोध किया है। बता दें कि इससे पहले सीएम अरविंद केजरीवाल भी इस तरह की अपील कर चुके हैं।

आतिशी ने पत्र में क्या लिखा?

दिल्ली की जल मंत्री आतिशी ने सीएम योगी आदित्यनाथ और सीएम नायब सिंह सैनी को लिखे पत्र में कहा, "यह पत्र इसलिए लिख रही हूं ताकि तत्काल आपका ध्यान इस बात पर ला सकूं कि दिल्ली वर्तमान में पानी की संकट से जूझ रहा है। एक तरफ तापमान जहां 50 डिग्री से अधिक पहुंच चुका है। वहीं दूसरी तरफ पहली बार दिल्ली में पानी की मांग इतनी अधिक बढ़ी है। यह अबतक का सबसे कठिन गर्मी के मौसम का दौर है। दिल्ली सरकार पानी की मांग की आपूर्ति के लिए हर संभव प्रयास करने में जुटी हुई है। मेरी अपील है कि दिल्ली का पडोसी राज्य होने के नाते उत्तर प्रदेश और हरियाणा को इस संकट की खड़ी में दिल्ली की मदद करनी चाहिए।"

आतिशी ने की ये अपील

उन्होंने आगे लिखा कि इस संकट की घड़ी में यूपी और हरियाणा को एक महीने की अवधि के लिए अतिरिक्त पानी छोड़ने की अपील करती हूं। इंसानों के जीवित रहने के लिए पानी बेहद आवश्यक है। साफ और शुद्ध पानी देश के हर नागरिक का अधिकार है। हमारे प्राचीन ग्रंथों में भी इसका जिक्र है। हमारे प्राचीन ग्रंथों में बताया गया है कि प्यासे को पानी पिलाना सबसे महान कार्य है। सर, इस पत्र के माध्यम से मेरी अपील है कि हमारी मांग को ध्यान में रखते हुए एक महीने के लिए अतिरिक्त पानी दिल्ली में छोड़ी जाए, ताकि तीव्र गर्मी की मार से बचा जा सके। दिल्लीवासी आपकी सकारात्मक जवाब का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।