1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली में गरज-चमक के साथ झमाझम बारिश, NCR में चल रहीं तेज हवाएं; येलो अलर्ट जारी; 22 उड़ानें डायवर्ट

दिल्ली में गरज-चमक के साथ झमाझम बारिश, NCR में चल रहीं तेज हवाएं; येलो अलर्ट जारी; 22 उड़ानें डायवर्ट

 Written By: Mangal Yadav @MangalyYadav
 Published : Mar 18, 2026 07:13 pm IST,  Updated : Mar 18, 2026 11:48 pm IST

दिल्ली, नोएडा और NCR के कुछ हिस्सों में बिजली कड़कने के साथ बारिश हुई। इसके साथ ही तेज हवाएं भी चल रही हैं। बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली है।

दिल्ली में बारिश- India TV Hindi
दिल्ली में बारिश Image Source : ANI

नई दिल्लीः दिल्ली, नोएडा समेत एनसीआर के इलाकों में बुधवार शाम को मौसम का मिजाज बदल गया है। दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश हो रही है। इस दौरान तेज हवाएं भी चल रही हैं। जानकारी के मुताबिक, दिल्ली में तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश हो रही है। नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम समेत एनसीआर में भी तेज हवाएं चल रही हैं। कुछ जगहों पर हल्की बारिश भी हो रही है। 

इससे पहले बुधवार सुबह मौसम सुहावना रहा। दिनभर आकाश में बादल छाए रहे। मार्च की शुरुआत में असामान्य रूप से ज़्यादा गर्मी के बाद बारिश के इस नए दौर से दिल्ली के लोगों को बहुत ज़रूरी राहत मिली है।

गुरुवार के लिए येलो अलर्ट जारी

मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार शाम से शुक्रवार तक राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और उसके आस पास के इलाकों में हल्की बारिश, बादल छाए रहने और तेज़ हवाएं चलने की संभावना है। मौसम विभाग ने गुरुवार और शुक्रवार के लिए 'येलो अलर्ट' भी जारी किया है। इसमें चेतावनी दी गई है कि हवा की गति 40-50 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है और बीच-बीच में हल्की बारिश भी हो सकती है। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, एक पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के असर बुधवार से शुक्रवार तक बारिश की संभावना है। 

खराब मौसम के कारण 22 उड़ानों का मार्ग बदला गया

दिल्ली में खराब मौसम के कारण इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 22 उड़ानों को अन्य शहरों की ओर मोड़ दिया गया। हवाई अड्डे पर प्रतिदिन 1,300 से अधिक उड़ानों का आवागमन हुआ है। आईएमडी ने परामर्श जारी करके लोगों से घरों के अंदर रहने और कमजोर या असुरक्षित ढांचों से दूर रहने का आग्रह किया। उसने लोगों को खिड़कियों, बिजली के खंभों और बिजली तारों से दूर रहने की चेतावनी दी।  

दिल्ली में न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज   

दिल्ली में बुधवार सुबह मौसम सुहावना रहा और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.5 डिग्री अधिक है। मौसम विभाग (आईएमडी) ने दोपहर में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और रात में पूरी तरह से बादल छाए रहने का पूर्वानुमान व्यक्त किया है। इसके साथ ही हल्की बूंदाबांदी होने तथा तेज हवाएं चलने की भी संभावना है। 7 डिग्री अधिक 18. 1 डिग्री रहा, जबकि लोधी रोड पर न्यूनतम तापमान सामान्य से 2.1 डिग्री अधिक 17.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।  

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।